मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : उ

उँगलियों पर नाचना अर्थ: किसी की इच्छाओं का तुरंत पालन करना।

उँगली उठाना अर्थ: दोष लगाना, निंदा करना, लाँछन लगाना।

उँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ना अर्थ: थोड़ा आसरा पाकर पूरा अधिकार जताना। तनिक सहारा पाकर पूरे पर अधिकार जमाना।

उँगली पर नचाना अर्थ: वश मेँ करना, अपनी इच्छानुसार चलाना।

उंगलियों पर गिने जा सकना अर्थ: संख्या में बहुत कम होना।

उंगली उठना अर्थ: निन्दा होना, बदनामी होना।

उगल देना अर्थ: गुप्त बात प्रकट कर देना, भेद खोलना, रहस्य प्रकट करना, राज खोलना।

उगले तो अंधा, खाए तो कोढ़ी अर्थ: दुविधा में पड़ना।

उघरे अंत न होय निबाहू अर्थ: भेद खुलने पर दुर्गति निश्चित है

उठ जाना अर्थ: मर जाना

उठते-बैठते अर्थ: हर समय, सरलता से।

उठा न रखना अर्थ: कमी न रखना,कसर न छोड़ना

उठापटक करना अर्थ: तोड़फोड़ करना

उड़ जाना अर्थ: खर्च हो जाना

उड़ता तीर लेना अर्थ: बिना-बात मुसीबत मोल लेना

उड़ती खबर अर्थ: अफवाह

उड़ती चिड़िया पकड़ना अर्थ: रहस्य की बात तत्काल जानना, किसी की गुप्त बात जान लेना।

उड़ती चिड़िया पहचानना अर्थ: मन या रहस्य की बात जान लेना, परिस्थिति या व्यक्ति को अत्यधिक तीव्रता से भांप लेना।

उड़द पर सफेदी के बराबर भी शर्म नहीं अर्थ: बेहया होना

उड़न छू होना अर्थ: गायब हो जाना, फरार हो जाना, चले जाना।

उतर गई लोई, तो क्या करेगा कोई अर्थ: जब इज्जत ही नहीं है तो डर किसका?

उतार-चढ़ाव देखना अर्थ: अनुभव प्राप्त करना

उत्तम को उत्तम मिले, मिले नीच को नीच अर्थ: जो आदमी जैसा होगा, उसे वैसा ही साथी मिलता है।

उत्तम खेती मध्यम बान, निकृष्ट चाकरी भीख निदान अर्थ:

उत्तर जाए या दक्खिन, वही करम के लक्ख़न अर्थ: स्थान बदलने पर भी व्यक्ति के लक्षण नहीं बदलते।

उधार खाए बैठना अर्थ: प्रतीक्षा में रहना

उधेड़बुन मेँ पड़ना अर्थ: सोच–विचार करना, सोच में पड़ना, चिंतित रहना, फिक्र करना, चिन्ता करना।

उधौ का लेना, ना माधौ का देना अर्थ: किसी से किसी प्रकार का संबंध ना रखना

उन्नीस अर्थ: बीस का अंतर होना अर्थ: कम अंतर होना

उन्नीस उन्नीस होना अर्थ: कुछ घटकर होना

उन्नीस पड़ना अर्थ: कुछ घटकर होना

उन्नीस बिस्वा अर्थ: अधिकांशत:

उन्नीस बीस का अंतर होना अर्थ: बहुत कम अंतर होना, करीब-करीब एक सामान होना,  मामूली अंतर होना।

उन्नीस बीस होना अर्थ: करीब-करीब एक सामान होना।  मामूली अंतर होना

उन्नीस होना अर्थ: कुछ घट कर होना। बहुत थोड़ा अन्तर होना।

उबाल पड़ना अर्थ: अचानक क्रोध करना

उम्र ढलना अर्थ: यौवनावस्था का उतार।

उर्वशी होना अर्थ: अतिसुंदर होना, अतिप्रिय होना।

उलटा चोर कोतवाल को डाँटे अर्थ: कसूरवार स्वयं कसूर पकड़नेवाले को डाँटे

उलटी गंगा पहाड़ चली अर्थ: असंभव कार्य, असंभव या विपरीत बात होना, असंभव काम करने की कोशिश करना।

उलटी गंगा बहाना अर्थ: अनहोनी या लीक से हटकर बात करना, प्रतिकूल कार्य करना, विपरीत या गलत तरीके से काम करना।

उलटी गंगा बहाना अर्थ: उतटा काम करना

उलटी पट्टी पढ़ाना अर्थ: बहकाना

उलटी माला फेरना अर्थ: अनिष्ट की कामना करना, बुरा सोचना, बुराई चाहना।

उलटी-सीधी सुनाना अर्थ: खरी खोटी सुनाना, डांटना-फटकारना।

उलटे उस्तरे से मूंड़ना अर्थ: मूर्ख या बेवकूफ बना कर काम निकलवाना

उलटे छुरे से मूड़ना अर्थ: किसी को उल्लू बना कर उससे धन ऐंठना या काम निकालना, ठगना।

उलटे पाँव लौटना अर्थ: तुरंत बिना ठहरे हुए लौट जाना। बिना रुके, तुरंत वापस लौटना। शीघ्र लौटना,  निराश लौटना।

उलटे बाँस बरेली को अर्थ: विपरीत कार्य करना, असंभव काम करने की कोशिश करना।

उलटे मुँह गिरना अर्थ: दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना

उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे अर्थ: अपना अपराध स्वीकार न करके पूछने वाले को डाँटना, फटकारना या दोषी ठहराना, अपराधी अपने अपराध को स्वीकार करता नहीं, उल्टा पूछे वाले को धमकाता है।

उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे अर्थ: खुद दोषी होने पर भी दूसरे को दोषी बताना। उल्टा दोष देना। खुद दोषी होने पर भी दूसरों पर धौंस जमाना।

उल्टा तवा अर्थ: अत्यधिक काला। बहुत काला।

उल्टी गंगा पहाड़ चली अर्थ: असंभव कार्य।

उल्टी गंगा बहाना अर्थ: उल्टा काम करना, असंभव काम करना, नियम के विरुद्ध कार्य करना, रीति विरुद्ध काम करना, लीक से हटकर काम करना, व्यर्थ प्रयास करना।

उल्टी पट्टी पढ़ाना अर्थ: ऊटपटांग बातें करके बहकाना। ग़लत कह कर बहकाना।

उल्टी सीधी जड़ना अर्थ: झूठी शिकायत करना

उल्टी सीधी सुनाना अर्थ: बुरा भला कहना

उल्टे उस्तरे से मूँडना अर्थ: धृष्टतापूर्वक ठगना। मूर्ख बनाकर ठगना

उल्टे पाँव लौटना अर्थ: जैसे जाना वैसे ही बापस आ जाना

उल्टे बाँस बरेली को अर्थ: विपरीत काम करना।

उल्लू का पट्ठा अर्थ: निपट मूर्ख। निरा बेवकूफ।

उल्लू फंसाना अर्थ: मूर्ख बनाकर काम निकालना

उल्लू बनाना अर्थ: पागल बनाना। बेवकूफ बनाना। मूर्ख बनाना।

उल्लू बोलना अर्थ: उजाड़ हो जाना। स्थान वीरान होना।

उल्लू सीधा करना अर्थ: काम निकालना। स्वार्थ सिद्ध करना।

उसका कोई सानी न होना अर्थ: जिसके बराबर कोई योग्य न हो। बहुत होशियार होनाय़

उसी की जूती, उसी का सर अर्थ: किसी को उसी की युक्ति से बेवकूफ बनाना या हराना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *