मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ए

एंचातानी करना अर्थ: खींचातानी करना

एक अंडा वह भी गंदा अर्थ: बेकार की वस्तु।

एक अनार सौ बीमार अर्थ: आवश्यकता से अधिक मांग। एक चीज के बहुत चाहने वाले।

एक आँख न भाना अर्थ: अच्छा न लगना। जरा भी अच्छा न लगना।

एक आँख से देखना अर्थ: बराबर मानना। सबको बराबर समझना। सबसे एक जैसा व्यवहार करना।

एक आवे के बर्तन अर्थ: सभी का एक जैसा होना।

एक और एक ग्यारह अर्थ: एकता में बल होता है। संगठन ही शक्ति है। मेल में बड़ी शक्ति होती है।

एक करेला, दूसरे नीम चढ़ा अर्थ: एक दोष होने के साथ ही साथ दूसरा दोष भी होना।

एक कहो न दस सुनो अर्थ: यदि हम किसी को भला-बुरा न कहेंगे तो दूसरे भी हमें कुछ न कहेंगे

एक काठी से सबको हाँकना अर्थ: सभी के साथ समान व्यवहार करना

एक कान सुनना, दूसरे से निकालना अर्थ: किसी बात पर ध्यान न देना।

एक की दो कहना अर्थ: थोड़ी बात के लिए बहुत अधिक भला-बुरा कहना।

एक के तीन बनाना अर्थ: अत्यधिक लाभ प्राप्त करना

एक खून अर्थ: एक ही परिवार का होना। एक ही जाति या समाज से होना। जातीय प्रभाव।

एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है अर्थ: किसी घर या समूह में एक व्यक्ति दुष्चरित्र होता है तो सारा घर या समूह बुरा या बदनाम हो जाता है। अनेक अच्छाईयोँ पर भी एक बुराई भारी पड़ती है। एक बुरा आदमी सारी बिरादरी की बदनामी कराता है।

एक घाट पानी पीना अर्थ: एकता और सहनशीलता का होना। एकता होना।

एक चुप हजार को हरावे अर्थ: जो मनुष्य चुप यानी शांत रहता है, उससे हजार बोलने वाले हार मान लेते हैं।

एक टकसाल के ढले अर्थ: सभी का एक जैसा होना।

एक टाँग या पैर पर खड़ा रहना अर्थ: काम करने के लिए सदा तैयार रहना

एक तवे की रोटी, क्या पतली क्या मोटी अर्थ: एक कुटुंब के मनुष्यों या एक पदार्थ के भागों में बहुत कम अंतर होता है।

एक तवे की रोटी, क्या छोटी क्या मोटी अर्थ: किसी प्रकार का भेदभाव न रखना।

एक तीर से दो शिकार अर्थ: एक साधन से दो काम कर लेना। एक युक्ति या साधन से दो काम करना।

एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा अर्थ: बहुत अधिक खराब होना। कटु या कुटिल स्वभाव वाले मनुष्य कुसंगति में पड़ कर और बिगड़ते हैं।

एक तो चोरी ऊपर से सीना-जोरी अर्थ: स्वयं के दोषी होने पर भी रोब गाँठना। अपराध करके भी न मानना, उल्टे रौब गाँठना।

एक थैली के चट्टे-बट्टे होना अर्थ: सबका एक समान होना

एक दो तीन बोला अर्थ: नीलामी बोलना

एक न चलना अर्थ: कोई युक्ति सफल न होना।

एक पंथ दो काज अर्थ: आम के आम गुठलियों के दाम। एक कार्य से बहुत से काम सिद्ध होना। एक काम के प्रयत्न से दो काम पूरे होना।

एक प्राण, दो शरीर अर्थ: घनिष्ठ मित्र

एक मछली सारे तालाब को गन्दा कर देती है अर्थ: एक बुरा व्यक्ति सारे कुटुम्ब, समाज या साथियों को बुरा बनाता है।

एक मुँह दो बात अर्थ: अपनी बात से पलटना।

एक मुट्ठी अन्न को तरसना अर्थ: गरीब होना।

एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती अर्थ: समान अधिकार या ताकत वाले दो व्यक्ति एक क्षेत्र में नहीं रह सकते।

एक लकड़ी (लाठी) से सबको हाँकना अर्थ: सबके साथ समान व्यवहार करना। बिना उचित-अनुचित का विचार किए व्यवहार करना।

एक लख पूत, सवा लख नाती, ता रावण घर, दिया न बाती अर्थ: अत्यंत ऐश्वर्यशाली व्यक्ति का पूर्ण विनाश होना।

एक से इक्कीस करना अर्थ: बढ़ाना, छोटी सी चीज को बड़ा करना, उन्नति करना।

एक हाथ से ताली न बजना अर्थ: किसी एक पक्ष का दोष न होना। दूसरे के बिना काम न होना। बिना सहयोग काम न होना।

एक हाथ से ताली नहीं बजती अर्थ: किसी काम के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार हैं, एक के किए नहीं। झगड़े के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार होते हैं।

एक ही थाली के चट्टे बट्टे अर्थ: एक जैसे स्वभाव के। एक जैसे चरित्र और विचार के लोग। एक जैसे दुर्गुण वाले। सब एक से बुरे व्यक्ति। समान रूप से बुरे व्यक्ति।

एक ही नाव में सवार अर्थ: एक जैसी परिस्थिति में पड़ना

एक ही नौका मेँ सवार होना अर्थ: एक समान परिस्थिति मेँ होना, किसी भी कार्य के लिए सभी पक्षोँ की सक्रियता अनिवार्य होती है।

एक लकड़ी से सबको हाँकना अर्थ: छोटे-बड़े का ध्यान न रखना। छोटे-बड़े का ध्यान न रखकर सबके साथ एक जैसा ही व्यवहार करना।

एक-एक करके अर्थ: फूट डालकर, बारी-बारी से।

एक-एक का दस-दस बनाना अर्थ: झूठी बातें गढ़ना।

एक-एक ग्यारह होना अर्थ: एकता होना।

एक-एक नस पहचानना अर्थ: सब कुछ समझना।

एकटक देखना अर्थ: बिना पलक गिराए देखते रहना।

एकहि साधे सब सधे, सब साधे सब जाय अर्थ: एकाग्रता से काम बनता है, अनेक ओर ध्यान देने से बिगड़ता है। एक साथ अनेक कार्य करने से कोई भी कार्य पूरा नहीं होता।

एड़िया घिसना (रगड़ना) अर्थ: सिफारिश के लिए चक्कर काटना। बहुत दौड़-धूप करना।

एड़ी चोटी का जोर लगाना अर्थ: बहुत अधिक परिश्रम करना। पूरी शक्ति लगाकर कार्य करना।

एड़ी चोटी का पसीना एक करना अर्थ: कठोर परिश्रम करना

एड़ी चोटी एक करना अर्थ: घोर परिश्रम करना। पूरा जोर लगाना।

एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना अर्थ: बहुत प्रयत्न करना

एड़ी-चोटी का पसीना एक करना अर्थ: बहुत मेहनत करना

एहसान उतारना अर्थ: जिसने उपकार किया हो, उस पर उपकार करना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *