मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : च

चंगुल में आना अर्थ: वश में आना। काबू में आना।

चंडाल चौकड़ी अर्थ: दुष्टों का समुदाय। समूह। निकम्मे बदमाश लोग। मनचलों का जमघट।

चंडूखाने की गप अर्थ: झूठी गप्पें

चंडूखाने की गप अर्थ: बहकी या बेतुकी बातें करना।

चंदा निकरे बादर फोर, असाढ़ मास अंधियारी, तीन मास कौ वर्षा जोर, सवत्तर रये जलधारी। अर्थ:

चंद्रमा का कलंक अर्थ: उत्तम वस्तु में भी दोष निकालना

चंद्रमा बलवान होना अर्थ: भाग्य अनुकूल होना

चंपत होना अर्थ: गायब हो जाना। चला जाना। भाग जाना।

चंपत होना अर्थ: भाग जाना। गायब होना।

चकमा देना अर्थ: धोखा देना, ठगना

चकमे में आना अर्थ: किसी के धोखे में आना।

चक्कर में आना अर्थ: धोखा खाना

चक्कर में डालना अर्थ: परेशान करना, धोखा खाना।

चक्कर में फँसना अर्थ: झंझट, कठिनाई या बखेड़े में फँसना।

चक्की में कौर डालोगे, तो चून पाओगे अर्थ: कुछ पाने के लिए कुछ लगाना ही पड़ता है। पहले कुछ रुपया-पैसा खर्च करोगे या कुछ खिलाओगे, तभी काम बनेगा।

चखचख मचना अर्थ: लड़ाई-झगड़ा होना।

चचा बना कर छोड़ना अर्थ: बुरी तरह से पिटाई करना

चट कर जाना अर्थ: पूरा खा जाना। दूसरे की वस्तु हड़प कर जाना।

चट मँगनी पट ब्याह अर्थ: त्वरित गति से कार्य होना। फौरन मंगनी और ब्याह कर देना। जल्दी से काम पूरा करना।

चड्ढ़ी गाँठना अर्थ: सवारी करना।

चढ़ जा बेटा सूली पर, भगवान भला करेंगे अर्थ: बिना सोचे विचारे खतरा मोल लेना।

चढ़ दौड़ना अर्थ: आक्रमण करना।

चना चबैना अर्थ: जैसा-तैसा खाना। रूखा-सूखा भोजन।

चने के साथ कहीं घुन न पिस जाए अर्थ: दोषी के साथ कहीं निर्दोष न मारा जाए।

चने के साथ घुन पिसना अर्थ: दोषी के साथ निर्दोष मारा जाए।

चपत पड़ना अर्थ: हानि होना

चपेट में आना अर्थ: चंगुल में फँसना।

चप्पा चप्पा छान डालना अर्थ: पूरी तरह खोज लेना। हर जगह देख आना। सब जगह ढूँढना

चमक उठना अर्थ: प्रगति करना

चमगादड़ों के घर मेहमान आए, हम भी लटके, तुम भी लटको अर्थ: गरीब आदमी क्या आवभगत करेगा।

चमड़ी उधेड़ना अर्थ: बुरी तरह पीटना।

चमड़ी खींचना अर्थ: बहुत पीटना

चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए अर्थ: महा कंजूस। बहुत अधिक कंजूसी करना।

चमार चमड़े का यार अर्थ: स्वार्थी व्यक्ति।

चरणामृत लेना अर्थ: देवमूर्ति, महात्मा आदि के चरण धोकर पीना।

चरणों की धूल अर्थ: किसी की तुलना में अत्यन्त नगण्य व्यक्ति। बहुत ही तुच्छ।

चरबी चढ़ना अर्थ: बहुत मोटा होना। मदांध होना।

चरसी यार किसके, दम लगाया खिसके अर्थ: स्वार्थी व्यक्ति स्वार्थ काम होते ही मुँह फेर लेता है। काम होते ही आंख फेर लेना।

चर्बी चढ़ना अर्थ: मद में अँधा होना

चल गई तो वाह वाह, रह गई तो फकीरी अर्थ: धन हाथ आया कि अंधाधुंध खर्च करना, खत्म हुआ तो भूखों मरना।

चल निकलना अर्थ: कारोबार का अच्छे से शुरू जाना। जम जाना। प्रसिद्ध होना।

चल बसना अर्थ: मर जाना

चलता करना अर्थ: हटा देना। भगा देना। निपटाना।

चलता-पुरजा अर्थ: चालाक, व्यवहार-कुशल।

चलता-पुरजा होना अर्थ: चालाकी से काम लेना

चलता-फिरता नजर आना अर्थ: चले जाना, खिसक जाना।

चलती का नाम गाड़ी अर्थ: कार्य चलते रहना चाहिए।

चलती चक्की में रोड़ा अटकाना अर्थ: काम में बाधा डालना।

चस्का लगना अर्थ: किसी चीज की लत लग जाना। बुरी आदत। गलत शौक लगना। खराब आदत पड़ना।

चहल-पहल रहना अर्थ: रौनक होना, बहुत-से लोगों का आना-जाना, एकत्र होना।

चहल-पहल होना अर्थ: खूब रौनक होना

चाँद का टुकड़ा अर्थ: अत्यंत सुंदर व्यक्ति या सामान।

चाँद को भी ग्रहण लगता है अर्थ: भले आदमी की भी बदनामी हो जाती है।

चाँद खुजलाना अर्थ: पिटने का जी करना

चाँद पर थूकना अर्थ: किसी महान व्यक्ति पर कलंक लगाना, जिससे खुद अपमानित होना पड़े। व्यर्थ कलंक लगना। सम्माननीय का अनादर। व्यर्थ निंदा करना।

चाँदी कटना अर्थ: खूब लाभ होना। आजकल राशनवालों की चाँद कट रही है।

चाँदी का जूता अर्थ: घूस का धन।

चाँदी का जूता देना अर्थ: रिश्वत देना।

चाँदी का जूता मारना अर्थ: घूस या रिश्वत देना।

चाँदी काटना अर्थ: बहुत पैसे कमाना। बहुत मुनाफा कमाना।

चाँदी के टुकड़े अर्थ: रुपए। धन।

चाँदी ही चाँदी होना अर्थ: लाभ ही लाभ होना।

चाँदी होना अर्थ: धन लाभ होना

चाक चौबंद अर्थ: चौकन्ना और स्वस्थ। हर दृष्टि से होशियार या चतुर।

चाकरी करना अर्थ: किसी की दिन-रात सेवा करना।

चाकरी में न करी क्या? अर्थ: नौकरी में मालिक के आदेश की अवहेलना नहीं कर सकते।

चादर के बाहर पैर पसारना अर्थ: क्षमता से अधिक व्यय करना

चादर तान कर सोना अर्थ: बेफिकर होकर सोना। निश्चिँत होना।

चादर देख कर पाँव पसारना अर्थ: आय देख कर खर्च करना। ताकत के मुताबिक काम करना।

चादर से बाहर पैर पसारना अर्थ: आमदनी या हैसियत से अधिक खर्च करना।

चाम के दाम चलाना अर्थ: अन्याय करना, अपनी जबरदस्ती के भरोसे कोई काम करना।

चार आँखें होना अर्थ: देखा-देखी होना। किसी से नजरें मिलाना। प्रेम होना।

चार चाँद लगना अर्थ: शोभा, सौंदर्य की अत्यधिक वृद्धि करना।

चार चाँद लगाना अर्थ: किसी चीज को सुंदर बनाना। किसी कार्यक्रम की रौनक़ बढ़ाना। चौगुनी शोभा देना। प्रतिष्ठा बढ़ाना। शोभा बढ़ा देना।

चार दिन की चाँदनी अर्थ: थोड़े दिन का सुख या ख़ुशी। अस्थायी वैभव।

चार दिन की चाँदनी, फिर अँधियारी रात अर्थ: सुख थोड़े ही दिन का होता है। कुछ दिनों का सुख, फिर दु:ख का आना।

चार पैसे अर्थ: थोड़ा-सा धन। उनका बस चलता तो दाननाथ चार पैसे के आदमी हो गए होते।

चार सौ बीस अर्थ: कपटी एवं धूर्त व्यक्ति। धोखेबाज़। बहुत बड़ा धूर्त। कपटी। छलिया। बेईमान आदमी।

चार सौ बीसी करना अर्थ: बेईमानी करना।

चाह है तो राह भी अर्थ: कोई काम करने की इच्छा हो, तो उसकी युक्ति निकल आती है।

चिंगारी छोड़ना अर्थ: लड़ाई-झगड़े वाली बात करना

चिकना घड़ा अर्थ: जिस पर किसी बात का प्रभाव न पड़े। निर्लज्ज। बेहया व्यक्ति। बेशर्म।

चिकना देख कर फिसल पड़ना अर्थ: सुंदर रूप-रंग देखकर मुग्ध हो जाना।

चिकना पड़ा अर्थ: बेशर्म होना,  किसी बात का प्रभाव न पड़ना।

चिकना मुँह, पेट खाली अर्थ: देखने में अच्छा-भला भीतर से दु:खी।

चिकनी चुपड़ी बातें अर्थ: मीठी बातें जो किसी को प्रसन्न करने, बहकाने या धोखा देने के लिए कही जाएँ।

चिकनी चुपड़ी बातें करना अर्थ: मीठी बातें करके धोखा देना। चापलूसी करना।

चिकने घड़े पर पानी नहीं ठहरता अर्थ: बेशर्म आदमी पर किसी बात का असर नहीं होता

चिकने घड़े पर पानी पड़ना अर्थ: प्रभावहीन रहना

चिकने मुँह को सब चूमते हैं अर्थ: समृद्ध व्यक्ति के सभी यार होते हैं। बड़े, प्रभावशाली या धनी की हाँ में हाँ सब मिलाते हैं। अमीर के सभी यार होते हैं।

चिड़िया उड़ जाना अर्थ: चले जाना।

चिड़िया का दूध अर्थ: अप्राप्य वस्तु। ऐसी वस्तु जिसका अस्तित्व न हो।

चिड़िया की जान गई, खाने वाले को मजा न आया अर्थ: भारी काम करने पर भी सराहना न मिलना।

चिड़िया फँसाना अर्थ: मालदार आदमी को फंसाना। किसी स्त्री को वश में करना। धोखा देकर वश में करना।

चित भी मेरी, पट भी मेरी, अंटी मेरे बाबा का अर्थ: हर हालत में अपना ही लाभ देखना। हर तरह से अपना लाभ चाहना।

चित्त चुराना अर्थ: मन मोह लेना।

चित्र-लिखा-सा जान पड़ना अर्थ: बिलकुल मंत्रमुग्ध, स्थिर, चुपचाप या जड़वत् रहना।

चित्रा बरसे तीन गए, कोदों तिली कपास। चित्रा बरस तीन भये, गेहूं शक्कर मास। अर्थ:

चिराग तले अँधेरा अर्थ: खुद बुरा होकर दूसरों को उपदेश देना। जहाँ विशेष विचार, न्याय या योग्यता की आशा हो, वहाँ कुविचार, अन्याय या अयोग्यता मिले। दूसरोँ को उपदेश देने वाला खुद खराब आचरण करे। निकट के दोष ना देख पाना। भलाई में बुराई। विद्वान् के घर मूर्ख। सुविधा प्रदान करने वाले को स्वयं सुविधा न मिलना।

चिराग में बत्ती और आँख में पट्टी अर्थ: शाम होते ही सोने लगना।

चिराग लेकर ढूँढना अर्थ: बड़ी छानबीन, परिश्रम के साथ तलाश करना।

चिल्लपों मचाना अर्थ: बहुत शोर मचाना

चीं बोलना अर्थ: बहुत थक जाना, हार मान लेना।

चीं-चपड़ करना अर्थ: ना-नुकुर करना। मना करना।

चींटी की चाल अर्थ: बहुत मंद गति।

चींटी की मौत आती है तो उसके पर निकलने लगते हैं अर्थ: घमंडी के नाश के लक्षण दिखने लगना। चींटी के पर जमना अर्थ: विनाश के लक्षण

चींटी के पर निकलना अर्थ: घमंड करना। मृत्यु के निकट आना। हैसियत से बढ़कर बात करना। नष्ट होने के करीब होना। छोटे आदमी का घमंड करना।

चील के घोँसले में मांस कहाँ अर्थ: दरिद्र व्यक्ति के पास कुछ न होना।

चील-झपट्टा होना अर्थ: छीना-झपटी होना या झपटकर ले जाना।

चुगली लगाना अर्थ: किसी की पीठ पीछे निंदा करना

चुटकी बजाते बजाते अर्थ: बहुत जल्दी

चुटकी लेना अर्थ: मजाक उड़ाना

चुटिया हाथ मेँ होना अर्थ: वश मेँ होना। किसी के अधीन या पूर्ण नियंत्रण में होना।

चुटिया हाथ में लेना अर्थ: अपने नियंत्रण में कर लेना। काबू में कर लेना।

चुड़ैल पर दिल आ जाए तो वह भी परी है अर्थ: पसंद आ जाए तो बुरी वस्तु भी अच्छी लगती है।

चुनौती देना अर्थ: लड़ने के लिए कहना।

चुपड़ी और दो-दो अर्थ: दोनों ओर से लाभ, दोहरा लाभ, बढ़िया भी और मात्रा में भी अधिक।

चुल्लू भर पानी मेँ डूब मरना अर्थ: लज्जा का अनुभव करना, शर्म के मारे मुँह न दिखाना। शर्म से डूब जाना। अपमानित होना। लज्जित होना।

चुल्लू-चुल्लू साधेगा, दुआरे हाथी बाँधेगा अर्थ: थोड़ा-थोड़ा जमा करके अमीर बना जा सकता है।

चूँ-चूँ का मुरब्बा अर्थ: तरह-तरह की बेमेल चीजों का योग।

चूं न करना अर्थ: जबाब में एक शब्द भी न बोलना। सह जाना। गलत बाद का जबाब न देना।

चूड़िया पहनना अर्थ: कायर होना। औरतों की तरह डरना। स्त्री समान असमर्थता जताना।

चूना लगाना अर्थ: किसी को ठगना, ठग लेना, नीचा दिखाना, बेवकूफ बनाना, हानि पहुँचाना।  धोखा देना। नुकसान पहुँचाना।

चूर चूर कर देना अर्थ: ख़त्म कर देना। नष्ट करना

चूर रहना अर्थ: निमग्न, डूबा हुआ, मस्त रहना।

चूलें ढीली होना अर्थ: अधिक परिश्रम में बहुत थकावट होना। बहुत मेहनत करने से थक जाना।

चूलें हिलाना अर्थ: झकझोरना। किसी का काम खराब कर देना।

चूल्हा जलना अर्थ: खाना बनना

चूल्हा न जलना अर्थ: रोटी न पकना

चूल्हे की न चक्की की अर्थ: किसी काम न होना।

चूल्हे में जाए अर्थ: नष्ट हो जाए।

चूहे का बच्चा बिल ही खोदता है अर्थ: स्वभाव नहीं बदलता।

चूहे के चाम से कहीं नगाड़े मढ़े जाते हैं अर्थ: अपर्याप्त।

चूहे-बिल्ली का बैर अर्थ: स्वाभाविक विरोध

चूहों की मौत, बिल्ली का खेल अर्थ: दूसरे को कष्ट देकर मजा लेना।

चेहरा उतरना अर्थ: चिंता, लज्जा, शोक, दुख, भय, रोग आदि से मुख कांतिहीन होना।

चेहरा खिल उठना अर्थ: प्रसन्न होना, चेहरे से हर्ष प्रकट होना।

चेहरा तमतमाना अर्थ: गुस्सा चेहरे पे छलकना। तेज गर्मी, अत्यधिक क्रोध या तेज बुखार से चेहरा लाल होना।

चेहरा फ़क पड़ जाना अर्थ: किसी अप्रत्याशित बात सुनते ही चेहरा कांतिहीन हो जाना।

चेहरे का रंग उड़ना अर्थ: निराशा में बैठना

चेहरे की हवाइयां उड़ना अर्थ: बहुत डर जाना। घबरा जाना।

चैन की नींद सोना अर्थ: निश्चिंत रहना, सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करना।

चैन की बंशी बजाना अर्थ: मौज करना। सुख से रहना।

चैन पड़ना अर्थ: कल पड़ना

चोटी का अर्थ: सर्वोत्तम। सर्वश्रेष्ठ।

चोटी का पसीना एड़ी तक आना अर्थ: कड़ी मेहनत करना।

चोटी काट कर हाथ मेँ देना अर्थ: दुर्दशा करना।

चोटी हाथ में होना अर्थ: किसी के वश में होना, लाचार होना।

चोटी-एड़ी का पसीना एक करना अर्थ: खूब परिश्रम करना।

चोट्टी कुतिया जलेबियों की रखवाली अर्थ: चोर को रक्षा पर लगाना।

चोर उचक्का चौधरी, कुटनी भई प्रधान अर्थ: जब नीच और दुष्ट मनुष्यों के हाथ में अधिकार हो।

चोर की दाढ़ी में तिनका अर्थ: किसी में खोट हो, उसके सामने किसी की निंदा हो, तो समझेगा कि मेरी बुराई हो रही है। वास्तविक अपराधी जरा-जरा-सी बात पर खुद पर संदेह कर प्रतिवाद करता है। चोर ऐसी गलती जरूर करता है, जिससे उसका भेद खुले। दोषी हमेशा चौकन्ना रहता है।

चोर के पैर नहीं होते अर्थ: दोषी व्यक्ति स्वयं फँसता है।

चोर को कहे चोरी कर और साह से कहे जागते रहो अर्थ: दो पक्षों को लड़ाने वाला।

चोर चोर मौसेरा भाई अर्थ: एक व्यवसायवाले आपस में मित्र होते हैं

चोर लाठी दो जने और हम बाप पूत अकेले अर्थ: शक्तिशाली आदमी से दो व्यक्ति भी हार जाते हैं।

चोर-चोर मौसेरे भाई अर्थ: एक जैसे बदमाशों का मेल होना। एक धंधे या स्वभाव वालों में जल्द मेल-जोल होता है।

चोर-चोरी से जाए, हेरा-फेरी से न जाए अर्थ: दुष्ट आदमी से पूरी तरह से दुष्टता नहीं छूटती।

चोरी और सीनाजोरी अर्थ: अपराध करना और जबरदस्ती दिखाना। अपराधी का खुद को निरपराध सिद्ध करना और अपराध दूसरे के सिर मढ़ना।

चोरी का धन मोरी में अर्थ: हराम की कमाई बेकार जाती है।

चोरी तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी अर्थ: अपराध करके जबरदस्ती दिखाना। अपराधी का खुद को निरपराध बताना और अपना अपराध दूसरे के सिर मढ़ना। गलत काम करके भी अकड़ दिखाना।

चोला छोड़ना अर्थ: मरना, शरीर त्यागना।

चोली दामन का साथ अर्थ: घनिष्ठ रिश्ता। साथ-साथ चलने वाली वस्तुएँ।

चौक पूरना अर्थ: पूजा आदि पवित्र काम में आटे और अबीर-हल्दी से चौखटा बना कर उसके भीतर तरह-तरह की आकृतियाँ बनाना।

चौकड़ी भरना अर्थ: छलाँगें लगाना

चौकड़ी भूल जाना अर्थ: घबड़ा जाना, सिटपिटा जाना।

चौका-बरतन करना अर्थ: बरतन माँजने और रसोईघर लीपने-पोतने या धोने का काम करना।

चौखट पर माथा टेकना अर्थ: अनुनय-विनय करना। विनीत प्रार्थना करना।

चौथ का चाँद अर्थ: भादों शुक्ल चौथ का चाँद, जिसके बारे में कहते हैं कि कोई उसे देखे तो कलंक लगता है।

चौदस पूनो जेठ की, वर्षा बरसे जोय। चौमासो बरसे नहीं, नदियन नीर न होय। अर्थ:

चौदहवीं का चाँद अर्थ: बहुत सुंदर।

चौपट करना अर्थ: पूरी तरह नष्ट करना।

चौबे गए छब्बे बनने, दूबे ही रह गए अर्थ: अधिक लालच करके सब कुछ गवाँना। लाभ के लोभ में हानि। लाभ के लिए कोई काम लेकिन उल्टे हानि हो जाए।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *