मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ई

ईँट का जवाब पत्थर से देना अर्थ: किसी के आरोप का करारा जवाब देना, कठोरता से पेश आना।

ईंट का जबाब पत्थर से देना अर्थ: किसी की दुष्टता का करारा जबाब देना, जबरदस्त बदला लेना, दुष्टों से दुष्टता का व्यवहार करना, ठोस उत्तर देना।

ईंट की लेनी, पत्थर की देनी अर्थ: कठोर बदला चुकाना, मुँह तोड़ जवाब देना

ईंट से ईंट बजना अर्थ: सर्वनाश हो जाना। जमकर झगड़ा करना।

ईंट से ईंट बजाना अर्थ: पूरी तरह खत्म कर देना। घमासान युद्ध करना। युद्धात्मक विनाश लाना। सर्वनाश करना। ध्वस्त कर देना, नष्ट–भ्रष्ट करना। विनाश करना। अंतिम दम तक लड़ना। बर्बाद करना।

ईंद का चाँद होना अर्थ: बहुत दिनों पर दीखना

ईट तक बिकवा देना अर्थ: सर्वस्व नष्ट कर देना

ईट तक बिकवाना अर्थ: सर्वस्व नष्ट कर देना

ईद का चाँद अर्थ: बहुत कम दिखना। बहुत दिनों बाद दिखने वाले व्यक्ति को ईद का चाँद कहते हैं। कभी-कभी दिखाई देना, कभी-कभी दर्शन होना, बहुत कम दिखाई देना, बहुत अरसे बाद दिखाई देना।

ईमान बगल में दबाना अर्थ: बेईमान होना, बेईमानी करना।

ईमान बह जाना अर्थ: धर्म भ्रष्ट हो जाना

ईमान बेचना अर्थ: झूठा व्यवहार करना, बेईमानी करना।

ईर्ष्या करना अर्थ: कलेजे पर साँप लोटना

ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया अर्थ: भगवान की माया विचित्र है। संसार में कोई सुखी है तो कोई दु:खी, कोई धनी है तो कोई निर्धन।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *