मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ग

गंगा गए तो गंगादास, यमुना गए यमुनादास अर्थ: एक मत पर स्थिर न रहना। जिसके पास जाना, उसका हो जाना। दलबदलू।

गंगा नहाना अर्थ: कठिन काम पूरा करके छुट्टी पाना। कर्तव्य-दायित्व पूरा कर निश्चिंत होना। सब झंझटों से छुटकारा पाना। कर्तव्यमुक्त होना। बड़ा कार्य कर देना।

गंगा लाभ होना अर्थ: मृत्यु हो जाना

गंजी कबूतरी और महल में डेरा अर्थ: अयोग्य व्यक्ति का उच्च पद प्राप्त करना।

गंजेड़ी यार किसके, दम लगाए खिसके अर्थ: स्वार्थी मनुष्य किसी के साथ नहीं होते, अपना मतलब सिद्ध होते ही वे चल देते हैं

गंजेडी यार किसके, दम लगाया खिसके अर्थ: स्वार्थी आदमी स्वार्थ सिद्ध होते ही मुँह फेर लेता है।

गई माँगने पूत, खो आई भरतार अर्थ: थोड़े लाभ के चक्कर में भारी नुकसान कर लेना।

गगरी दाना, सूत उताना अर्थ: ओछा आदमी थोड़ा धन पाकर इतराने लगता है।

गच्चा खाना अर्थ: किसी के फेर में पड़ कर धोखा खाना।

गज भर की छाती होना अर्थ: अत्यधिक गर्व का अनुभव करना। अत्यधित साहसी होना। बहादुर होना। बहुत अधिक उत्साह होना।

गजब ढाना अर्थ: कमाल करना

गड़े मुर्दे उखाड़ना अर्थ: बीती बातें याद करना। दबी बात उखाड़ना। पिछली बुरी बातेँ याद करना। पुराने विवाद उठाना।

गड्ढा खोदना अर्थ: दूसरों को हानि पहुँचाना। दूसरे के नुकसान के लिए जाल बिछाना। साजिश करना।

गढ़ जीतना अर्थ: मुश्किल कार्य करना।

गढ़ फतह करना अर्थ: कठिन काम करना।

गढ़े कुम्हार भरे संसार अर्थ: कुम्हार घड़ा बनाते हैं, सब लोग उससे पानी भरते हैं। एक आदमी की कृति से अनेक लोग लाभ उठाते हैं

गत बनाना अर्थ: पीटना।

गधा धोने से बछड़ा नहीं हो जाता अर्थ: स्वभाव नहीं बदलता।

गधा बनाना अर्थ: बेवकूफ बनाना।

गधा भी कहीं घोड़ा बन सकता है अर्थ: बुरा आदमी कभी भला नहीं बन सकता।

गधा मरे कुम्हार का, धोबिन सती होय अर्थ: जब कोई आदमी ऐसे काम में पड़े, जिससे उसका कोई संबंध न हो।

गधे के खिलाए, न पुण्य न पाप अर्थ: कृतघ्न के साथ नेकी करना व्यर्थ है।

गधे को बाप बनाना अर्थ: काम निकालने के लिए किसी की भी सेवा करना। काम निकालने के लिए मूर्ख या दुश्मन की भी खुशामद करना। स्वार्थ पूर्ती के लिए छोटे आदमी की खुशामद करना।

गए थे रोजा छुड़ाने, नमाज़ गले पड़ी अर्थ: कोई छोटा कष्ट दूर करने गए, उससे बड़े में फंसे।

गरदन झुकाना अर्थ: लज्जित होना

गरदन दबाना अर्थ: कुछ करने, देने, हानि सहने आदि के लिए विवश करना।

गरदन पर छुरी फेरना अर्थ: अत्याचार करना

गरदन पर सवार होना अर्थ: पीछे पड़ना

गरदन रेतना अर्थ: धोखा देकर रुपया लेना, ठगना।

गरम होना अर्थ: गुस्सा करना

गरीब की जोरू, सबकी भाभी अर्थ: कमजोर आदमी को कोई सम्मान नहीं देता, उसकी स्त्री से सब हँसी-मजाक ही करते हैं।

गरीब की लुगाई सबकी भौजाई अर्थ: गरीब आदमी से सब लाभ उठाते हैं। कमजोर आदमी को कोई इज्जत नहीं देता, उसकी पत्नी को सब छेड़ते हैं। गरीब और सीधे आदमी को लोग दबाते हैं।

गरीबी तेरे तीन नाम,झूठा, पाजी, बेईमान अर्थ: गरीब का हर जगह अपमान होता है।

गरीबों ने रोज़े रखे तो दिन ही बड़े हो गए अर्थ: गरीब की किस्मत ही खराब होती है।

गर्दन उठाना अर्थ: विरोध करना।

गर्दन झुकना अर्थ: लज्जा से सिर झुक जाना।

गर्दन झुकाना अर्थ: शर्म से सिर नीचे करना।

गर्दन पर छुरी चलाना अर्थ: नुकसान पहुंचाना। अत्याचार करना

गर्दन पर छुरी फेरना अर्थ: नुकसान पहुंचाना

गर्दन पर सवार होना अर्थ: पीछा ना छोड़ना। बुरी तरह पीछे पड़ना।

गर्दन फंसना अर्थ: विपदा में फंस जाना

गर्व का सिर नीचा अर्थ: घमंडी आदमी का घमंड चूर हो ही जाता है।

गला काटना अर्थ: ठग लेना

गला घोंटना अर्थ: अत्याचार करना। दुःख देना

गला छूटना अर्थ: पिंड छोड़ना

गला पकड़ना अर्थ: दोषी ठहराना

गला फँसाना अर्थ: किसीबंधन में पड़ जाना। समस्या में पड़ जाना

गला फाड़ना अर्थ: बहुत तेज चिल्लाना

गली-गली मारे फिरना अर्थ: इधर-उधर व्यर्थ घूमना, जीविका के लिए इधर-उधर भटकना।

गले का ढ़ोल अर्थ: जबरदस्ती साथ लगा व्यक्ति

गले का हार अर्थ: अत्यंत प्रिय होना

गले न उतरना अर्थ: समझ न आना

गले पड़ना अर्थ: किसी की इच्छा के खिलाफ उसके पास रहना। किसी के पीछे पड़े रहना। फालतू में पल्ले पड़ना।

गले पड़ा ढोल बजाना अर्थ: सर पड़ी जिम्मेदारी मजबूरी में पूरी करना।

गले पर छुरी चलाना अर्थ: बहुत हानि पहुँचाना

गले बाँधना अर्थ: इच्छा के विरुद्ध सौंपना।

गले मढ़ना अर्थ: जबरदस्ती किसी को काम सौंपना। इच्छा के विरुद्ध। जबरदस्ती काम करवाना।

गवाह चुस्त, मुद्दई सुस्त अर्थ: जिसका काम हो वह परवाह न करे, दूसरा आदमी तत्परता दिखाए। जिसका काम है वह तो, आलस करे, दूसरे फुर्ती दिखाएं।

गहरा पेट अर्थ: जिसका भेद न मिले।

गहरा हाथ मारना अर्थ: बहुत कुछ अर्जित करना

गहरी छनना अर्थ: गाढ़ी मित्रता होनापक्की दोस्ती होना

गाँठ का पूरा अर्थ: धनी। बहुत अमीर होना। मालदार।

गाँठ का पूरा, आँख का अंधा अर्थ: मालदार आसामी।

गाँठ काटना अर्थ: ठग लेना

गाँठ खोलना अर्थ: समस्या का निराकरण करना, कठिनाई अर्थ: अड़चन दूर करना।

गाँठ बाँधना अर्थ: अच्छी तरह याद रखना।

गाँठ में जमा रहे तो खातिर जमा अर्थ: जिसके पास धन रहता है वह निश्चिंत रहता है।

गाँठ में बाँधना अर्थ: खूब याद रखना या अच्छे से याद रखना

गाँव का जोगी जोगड़ा, आन गाँव का सिद्ध अर्थ: जन्मभूमि में विद्वान या वीर की प्रतिष्ठा या सम्मान नहीं होता, जितनी दूसरे स्थानों से आए की होती है।

गांठ बंधना अर्थ: याद रखना

गागर मेँ सागर भरना अर्थ: थोड़े मेँ बहुत कुछ कहना।

गागर में सागर अर्थ: थोड़े शब्दों में बड़ी बात कहना। कम शब्दों में अधिक कहना।

गाजर मूली की तरह काटना अर्थ: अंधाधुंध मार-काट मचाना। बिना विचारे हत्या करना।

गाजर मूली समझना अर्थ: छोटा समझना। तुच्छ समझना। कमजोर समझना।

गाड़ी अटकना अर्थ: चलते-चलते काम बंद होना, रुकावट आना।

गाढ़ी कमाई अर्थ: कड़ी मेहनत से कमाया हुआ पैसा, धन।

गाढ़ी कमाई अर्थ: मेहनत की कमाई

गाढ़ी छनना अर्थ: घनिष्ठ मित्रता, बहुत अधिक मेल-जोल होना।

गाढ़े का साथी अर्थ: मुसीबत में सहायता करने वाला

गाढ़े दिन अर्थ: समस्या की घड़ी

गाय गुण बछड़ा, पिता गुण घोड़ा, बहुत नहीं तो थोड़ा थोड़ा अर्थ: बच्चों पर माता-पिता का प्रभाव थोड़ा-बहुत जरूर पड़ता है।

गाय समान अर्थ: बहुत सीधा होना।

गाल फुला के बैठना अर्थ: नाराज होना

गाल फुलाना अर्थ: रूठ जाना

गाल बजाए हूँ करैं गौरीकन्त निहाल अर्थ: जो व्यक्ति उदार होते हैं वे सहज में ही प्रसन्न हो जाते हैं

गाल बजाना अर्थ: डींग मारना। बढ़-चढ़कर बातें करना। बकवास करना। व्यर्थ बातें करना।

गाली खाना अर्थ: दुर्वचन सुनना। डांट सुनना।

गाली गाना अर्थ: विवाह शुभ अवसर पर गाली के गीत गाना।

गिन गिन कर दिन काटना अर्थ: कष्टमय जीवन व्यतीत करना

गिन गिन कर पैर रखना अर्थ: बहुत अधिकसावधानी बरतना या बहुत धीमे-धीमे चलना।

गिन-गिन कर दिन काटना अर्थ: कष्टमय जीवन बिताना।

गिरगिट की तरह रंग बदलना अर्थ: अपनी बातें सदा बदलते रहना। अपना मत, व्यवहार, वृत्ति बदलते रहना। बार-बार बातें बदलना। अपनी ही बातों से मुकरना। मौकापरस्त इंसान। सिद्धांतहीन व्यक्ति।

गीदड़ की मौत आती है तो गाँव की ओर भागता है अर्थ: विपत्ति में बुद्धि काम नहीं करती।

गीदड़ धमकी अर्थ: दिखावटी धमकी देना। कोरी धमकी। बेकार की धमकी। झूठ-मूठ का डराना। मन में डर परंतु चेहरे पर दिखावटी क्रोध।

गुजर जाना अर्थ: मर जाना।

गुड़ खाए, गुलगुलों से परहेज अर्थ: झूठ और ढोंग रचना। दिखावटी परहेज। बड़ी बुराई करना और छोटी से बचना।

गुड़ गोबर कर देना अर्थ: बना-बनाया काम बिगाड़ देना। सब काम बिगाड़ना।

गुड़ दिए मरे तो जहर क्यों दें अर्थ: प्रेम से काम निकले तो सख्ती क्यों करना।

गुड़ देकर मारना अर्थ: कपटपूर्ण स्नेह दिखा कर विश्वासघात करना।

गुड़ न दे तो गुड़ सी बात तो करे अर्थ: किसी को चाहे कुछ न दे, पर उससे मीठी बात तो करे। कुछ न दें पर मीठे बोल तो बोलें।

गुड़ होगा तो मक्खियाँ भी आएँगी अर्थ: जहां धन होगा, साथी या खाने वाले भी चले आएंगे।

गुड़–गोबर करना अर्थ: बना-बनाया काम बिगाड़ना।

गुड़ियों का खेल अर्थ: बहुत आसान काम।

गुदड़ी का लाल अर्थ: गरीब के घर गुणवान पैदा होना। गरीब के घर होनहार पैदा होना।

गुरु कीजै जान, पानी पीजे छान अर्थ: कोई भी चीज अच्छी तरह जाँचकर लेनी चाहिए

गुरु गुड़ चेला चीनी अर्थ: गुरु से चेला तेज। गुरु से शिष्य आगे बढ़ गया। छोटों का बड़ों से आगे बढ़ जाना।

गुरु घंटाल अर्थ: दुष्टों का नेता। धूर्तों का सरताज। दुष्टों का सरदार।

गुरु से कपट, मित्र से चोरी, या हो निर्धन या हो कोढ़ी अर्थ: गुरु से कपट नहीं करना चाहिए, मित्र से चोरी नहीं करना चाहिए, जो मनुष्य ऐसा करे, उसकी बड़ी दुर्गति होती है।

गुल करना अर्थ: दीपक या चिराग बुझा देना।

गुल खिलना अर्थ: कोई अजीब बात, घटना होना। नयी बात का भेद खुलना। विचित्र बातें होना।

गुल खिलाना अर्थ: अनोखे काम करना। कुछ नया किन्तु बुरा काम करना। कोई बखेड़ा खड़ा करना। ऐसा काम करना जो दूसरोँ को ठीक न लगे।

गुलछर्रे उड़ाना अर्थ: अय्याशी करना। मौज करना। आमोद-प्रमोद करना।

गुस्सा उतारना अर्थ: क्रोध की शांति के लिए किसी पर बिगड़ना, मारना।

गुस्सा पीना अर्थ: क्रोध दबा जाना।

गूँगे का गुड़ अर्थ: अवर्णनीय सुख। वर्णन से परे सुख। वह आनंदानुभूति जिसका वर्णन न किया जा सके।

गूदड़ी में लाल नहीं छिपता अर्थ: गुण स्वयं ही झलकता है।

गूलर का कीड़ा अर्थ: कूपमंडूक। अल्पज्ञ व्यक्ति। सीमित जगह पर ही घूमना।

गूलर का पेट फूलना अर्थ: सामर्थ्य से अधिक बात करना

गूलर का फूल अर्थ: दुर्लभ का व्यक्ति या वस्तु। कभी-कभी दिखाई देना।

गूलर का फूल होना अर्थ: मुश्किल से दिखना। लापता होना।

गेहूँ के साथ घुन पिसना अर्थ: दोषी के साथ निर्दोष पर भी संकट आना। अपराधियों के साथ निरपराध भी दण्ड पाते हैं।

गैर का सिर कद्दू बराबर अर्थ: दूसरे की घोर विपत्ति भी तिनका बराबर लगना।

गों निकली, आँख बदली अर्थ: स्वार्थ पूरा होने पर लोगों की आँख बदलना। कृतघ्न इंसान।

गोटी बैठना अर्थ: युक्ति का सफल हो जाना

गोटी लाल होना अर्थ: फायदा होना। लाभ होना।

गोता खाना अर्थ: डूबना, धोखा खाना।

गोता मारना अर्थ: गायब हो जाना

गोद भरना अर्थ: संतान की प्राप्ति होना

गोद में छोरा, शहर में ढिंढोरा अर्थ: पास की वस्तु नजर न आना।

गोद में बैठ कर दाढ़ी नोचना अर्थ: भलाई के बदले बुराई करना।

गोद में बैठ कर, आँख में उँगली करना अर्थ: भलाई के बदले बुराई करना।

गोद में लड़का, शहर में ढिंढोरा अर्थ: पास की वस्तु नजर न आना।

गोद लेना अर्थ: किसी की संतान को अपनाना। दत्तक बनाना। अपनी संतान न होने पर किसी बच्चे को विधिवत परिवार में लेना।

गोद सूनी होना अर्थ: संतान का न होना

गोबर गणेश अर्थ: बहुत ज्यादा सीधा होना, कुछ भी न जानना, मूर्ख होना। बिल्कुल बुद्धू। निरा मूर्ख।

गोलमाल करना अर्थ: कुछ गड़बड़ करना। बेईमानी करना

गोली मारना अर्थ: उपेक्षा से त्याग देना। किसी वस्तु को ठुकरा देना।

गौ का यार अर्थ: स्वार्थी मित्र।

गौरी रूठेगी अपना सोहाग लेगी, भाग तो न लेगी अर्थ: नाराज होकर अपना ही काम बिगड़ेगा। तुम नाराज हो तो क्या हुआ, मेरा भाग्य तो चीन नहीं सकते।

ग्वालिन अपने दही को खट्टा नहीं कहती अर्थ: कोई भी व्यक्ति अपनी चीज को बुरी नहीं कहता।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *