मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ख

खग ही जाने खग की भाषा अर्थ: जिनका जिस से संबंध है, वे ही उस बारे बता सकते हैं। एक जैसी प्रकृति के लोग आपस में मिल जाते हैं। जो मनुष्य जिस स्थान या समाज में रहता है, उसे वही जगह या समाज की बात समझ आती है।

खटाई मेँ पड़ना अर्थ: टल जाना, काम मेँ रुकावट आना।

खटाई में डालना अर्थ: किसी काम को लटकाना। काम रुकवा देना।

खटाई में पड़ना अर्थ: काम रुक जाना, टल जाना। झमेले में पड़ना।

खटिया सेयना अर्थ: बीमार होना

खड़ी पछाड़ें खाना अर्थ: खड़े हो-होकर गिर पड़ना।

खबर लेना अर्थ: दंड देना। देखभाल करना। जानकारी हासिल करना। पूछताछ करना।

ख़म खाना अर्थ: दबना या नष्ट होना

ख़याली पुलाव पकाना अर्थ: असंभव बातें करना। कोरी कल्पनाएं करना।

खर को गंग न्हवाइए तऊ न छोड़े छार अर्थ: चाहे कितनी ही चेष्टा की जाए पर नीच की प्रकृति नहीं सुधरती।

खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है अर्थ: देखादेखी काम करना।

खरादी का काठ काटे ही से कटता है अर्थ: काम करने ही से समाप्त होता है या ऋण देने से ही चुकता है।

खरी खोटी सुनाना अर्थ: भला बुरा कहना

खरी मजूरी चोखा काम अर्थ: नगद और अच्छी मजदूरी देने से काम अच्छा होता है। पूरा देना और पूरा काम लेना।

खरी-खरी सुनाना अर्थ: कटु सत्य कहना। सच्ची बात कहना चाहे किसी को भला लगे या बुरा लगे। भला बुरा कहना।

खल की दवा पीठ की पूजा अर्थ: दुष्ट लोग पीटने से ही ठीक रहते हैं

खलक का हलक किसने बंद किया है अर्थ: संसार के लोगों का मुँह कौन बंद कर सकता है?

खा पी डालना अर्थ: खर्च कर धन समाप्त कर देना

खाइए मनभाता, पहनिए जगभाता अर्थ: अपने को अच्छा लगे वह खाना खाना चाहिए और जो दूसरों को अच्छा लगे वह कपड़ा पहनना चाहिए

खाई से निकलकर खंदक में कूदना अर्थ: एक परेशानी या मुसीबत से निकलकर दूसरी में जाना

खाक उड़ाते फिरना अर्थ: आवारा घूमना। भटकना।

खाक छानना अर्थ: खूब ढूँढना, दर-दर भटकना, दुःख उठाना, बेकार इधर-उधर भटकते रहना, बेकार फिरना, दर–दर भटकना। मारा–मारा फिरना।

खाक डाले चाँद नहीं छिपता अर्थ: किसी की निंदा करने से उसका कुछ नहीं बिगड़ता।

खाक फाँकना अर्थ: इधर-उधर मारा-मारा फिरना। मारा मारा फिरना।

खाक मेँ मिलना अर्थ: नष्ट होना। सब कुछ नष्ट हो जाना।

खाक मेँ मिलाना अर्थ: नष्ट करना।

खाक में मिल जाना अर्थ: नष्ट हो जाना। बर्बाद होना।

खाकर डकार नहीं लेना अर्थ: हजम कर जाना

खाट से लगना अर्थ: इतना बीमार पड़ना कि चारपाई से उठ न सके। अत्यन्त दुर्बल हो जाना।

खाना न पचना अर्थ: परेशान, बेचैन होना

खाने को दौड़ना अर्थ: बहुत क्रोध में होना

खार खाना अर्थ: ईर्ष्या करना

खाल उधेड़ना अर्थ: भयंकर सजा देना

खाल ओढ़ाए सिंह की, स्यार सिंह नहीं होय अर्थ: ऊपरी रूप बदलने से गुण अवगुण नहीं बदलता।

खालाजी का घर अर्थ: आसान काम।

खाली दिमाग शैतान का घर अर्थ: जो मनुष्य बेकार होता है उसे तरह-तरह की खुराफातें सूझती हैं

खाली बनिया क्या करे, इस कोठी का धान उस कोठी में धरे अर्थ: बेकाम आदमी उल्टे-सीधे काम करता रहता है।

खाली बनिया क्या करे, इस कोठी का धान उस कोठी में धरे अर्थ: बेकाम आदमी उल्टे-सीधे काम करता रहता है।

खिचड़ी पकाना अर्थ: गुप्त बात या कोई षड्यंत्र करना

खिल उठना अर्थ: प्रसन्न होना

खिलखिला पड़ना अर्थ: खुश हो जाना, खुलकर हँस पड़ना

खिल्ली उड़ाना अर्थ: उपहास करना। मज़ाक उड़ाना।

खिसक जाना अर्थ: गायब हो जाना। चला जाना।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे अर्थ: अपनी असफलता पर खीझना।

खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे अर्थ: लज्जित होकर बहुत क्रोध करना

खीरे-ककड़ी की तरह काटना अर्थ: अंधाधुंध मारना-काटना

खीस निपोरना अर्थ: दीनभाव से कृपा अथवा अनुग्रह की प्रार्थना करना।

खुद मरे बिना स्वर्ग नहीं मिलता अर्थ: दूसरों के भरोसे काम नहीं होते। सफलता पाने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है।

खुदा की पनाह अर्थ: ईश्वर बचाए।

खुदा की लाठी में आवाज़ नहीं होती अर्थ: कोई नहीं जानता की अपने कर्मों का कब और कैसा फल मिलेगा।

खुदा खुदा करके अर्थ: बहुत मुश्किल से

खुदा गंजे को नाखून न दे अर्थ: अनधिकारी को कोई अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

खुदा गंजे को नाखून नहीं देता अर्थ: ईश्वर सभी की भलाई का ध्यान रखता है।

खुदा देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है अर्थ: भाग्यशाली होना।

खुल कर कहना अर्थ: स्पष्ट कहना

खुले हाथ अर्थ: उदारतापूर्वक

खुशामद से ही आमद है अर्थ: खुशामद से कार्य संपन्न हो जाते हैं।

खुशामदी टट्टू अर्थ: बहुत खुशामद करने वाला। मुंह पर तारीफ करने वाला।

खुशामदी टट्टू होना अर्थ: चापलूस होना

खुशी के दीये जलाना अर्थ: आनंद मनाना, खुश होना

खुशी खुशी सुनाना अर्थ: साफ साफ कहना

खूँटा गाड़ना अर्थ: रहने का स्थान निर्धारित करना

खूँटे के बल बछड़ा कूदे अर्थ: दूसरे की शह पाकर ही अकड़ दिखाना। किसी अन्य व्यक्ति, मालिक या मित्र के बल पर शेखी बघारना।

खूंटे के बल कूदना अर्थ: कोई सहारा मिलने पर अकड़ना। दूसरे के बल पे जोश दिखाना

खून का घूँट पीना अर्थ: अपमान सहना। क्रोध को अंदर ही अंदर सहना।

खून का प्यासा अर्थ: कट्टर शत्रु। जानी दुश्मन। भयंकर दुश्मन।

खून की नदी बहाना अर्थ: बहुत मार काट करना

खून के आँसू रुलाना अर्थ: बहुत सताना या परेशान करना

खून के आंसू रोना अर्थ: बहुत दुखी होना

खून खच्चर होना अर्थ: अत्यधिक मारपीट में लहूलुहान होना

खून खौल उठना अर्थ: अधिक क्रोधित होना

खून खौलना अर्थ: अत्यधिक उत्तेजित होना या गुस्सा करना। जोश मेँ आना।

खून चूसना अर्थ: बहुत परेशान करना

खून ठंडा होना अर्थ: उत्साहरहित हो जाना

खून पसीना एक करना अर्थ: कड़ी मेहनत करना

खून पसीने की कमाई अर्थ: मेहनत से कमाया धन

खून पीना अर्थ: शोषण करना

खून लगाकर शहीद होना अर्थ: थोड़ा-सा दिखावटी काम करके बड़े आदमियों में शामिल होना।

खून सफेद हो जाना अर्थ: दया न रह जाना

खून सवार होना अर्थ: बहुत क्रोधित होना

खून सूख जाना अर्थ: भयभीत हो जाना

खून सूखना अर्थ: डर जाना

खूब गुजरेगी जब मिल बैठेंगे दीवाने दो अर्थ: एक प्रकृति या रुचि के दो मनुष्य मिलते हैं, तो उनका समय बड़े आनंद से बीतता है।

खूब मिलाई जोड़ी, एक अंधा एक कोढ़ी अर्थ: दो मूर्खों का साथ, एक ही प्रकार के दो मनुष्यों का साथ

खेत आना अर्थ: लड़ाई में मारा जाना। वीरगति प्राप्त करना।

खेत खाए गदहा, मार खाए जुलहा अर्थ: किसी के दोष की सजा किसी अन्य को मिलना।

खेत रहना अर्थ: मारा जाना। युद्ध में मारा जाना।

खेती अपन सेती अर्थ: दूसरों के भरोसे खेती नहीं की जा सकती।

खेती खसम सेती अर्थ: खेती या व्यापार में लाभ तभी होता है जब मालिक स्वयं उसकी देखरेख करे

खेल खतम, पैसा हजम अर्थ: सुखपूर्वक काम समाप्त हो जाने पर ऐसा कहते हैं

खेल खिलाड़ी का, पैसा मदारी का अर्थ: काम कर्मचारी करते हैं और नाम अफसर का होता है।

खेल खेलाना अर्थ: परेशान करना

खेल बिगड़ना अर्थ: काम बिगड़ना

खेल-खिलाड़ी का, पैसा मदारी का अर्थ: मेहनत किसी की लाभ किसी और का।

खेलना खाना अर्थ: आनंद में जीवन बिताना

खेलने खाने के दिन अर्थ: बचपन या जवानी का समय जब चिन्तामुक्त जीवन होता है।

खोज खबर लेना अर्थ: समाचार मिलना

खोटा सिक्का अर्थ: अयोग्य पुत्र

खोद खोदकर पूछना अर्थ: खूब सवाल पूछना। तर्क या शंका में अनेक सवाल पूछना।

खोदा पहाड़ निकली चुहिया अर्थ: परिश्रम का कुछ भी फल न मिलना।

खोपड़ी खाना, चाटना अर्थ: बहुत बकवास करके परेशान करना

खोपड़ी गंजी करना अर्थ: बहुत पीटना

खोपड़ी भिनभिनाना अर्थ: तंग आना।

खौरही कुतिया मखमली झूल अर्थ: जब कुरूप मनुष्य बहुत साज-श्रृंगार करे या सुंदर वेश-भूषा धारण करे।

ख्याली पुलाव पकाना अर्थ: असंभव बातें सोचना। कल्पना में डूबना। कल्पनाओं में खोए रहना। बेसिर पैर की बातें करना। मनमानी कल्पना करना। कपोल कल्पनाएँ करना।

ख्याली पुलाव से पेट नहीं भरता अर्थ: केवल सोचते रहने से काम पूरा नहीं हो जाता।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *