मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : श

शंख के शंख रहना अर्थ: मूर्ख के मूर्ख बने रहना

शक्कर से मुँह भरना अर्थ: खुशखबरी सुनाने वाले को मिठाई खिलाना

शक्करखोरे को शक्कर मिल ही जाता है अर्थ: जुगाड़ कर लेना।

शह देना अर्थ: उत्साह बढ़ाना

शहद लगाकर चाटना अर्थ: तुच्छ वस्तु को महत्त्व देना। बेकार चीज की हिफाजत करना।

शहीद होना अर्थ: कुर्बान होना

शान में बट्टा लगना अर्थ: इज्जत में कमी आना

शामत सवार होना अर्थ: शामत आना अर्थ: विपत्ति आना

शिकस्त देना अर्थ: पराजित करना

शिकार हाथ लगना अर्थ: आसामी मिलना।

शीशे में अपना मुँह देखना अर्थ: अपनी योग्यता पर विचार करना

शेखी बघारना अर्थ: डींग हाँकना

शेर पर सवा शेर अर्थ:

शेर होना अर्थ: निर्भय और घृष्ट होना

शैतान का बच्चा अर्थ: बहुत नीच और दुष्ट आदमी

शैतान की आँत अर्थ: बहुत लंबी वस्तु

शैतान की आँत अर्थ: लंबी बात।

शैतान की खाला अर्थ: बहुत ही दुष्ट स्त्री

शैतान के कान कतरना अर्थ: बहुत चालाक होना।

शौक़ीन बुढ़िया, चटाई का लहंगा अर्थ: अजीब शौक करना।

शौकीन बुढिया, मलमल का लहँगा अर्थ: अजीब शौक करना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *