मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : अ

अंक देना अर्थ: आलिंगन करना।

अंक भरना अर्थ: प्यार से गोद में लेना, स्नेह से लिपटा लेना

अंक लगाना अर्थ: आलिंगन करना

अंकुश देना अर्थ: जोर देना, दबाव डालना

अंकुश रखना अर्थ: नियंत्रण रखना।

अंग उभरना अर्थ: जवान होना

अंग गिराना अर्थ: उत्साह ना दिखाना

अंग छूना अर्थ: कसम खाना।

अंग टूटना अर्थ: थकान से दर्द होना, बहुत थकना, शरीर में दर्द होना।

अंग धरना अर्थ: पहनना, धारण करना।

अंग नही समाना अर्थ: संभाल नहीं पाना

अंग में अंग चुराना अर्थ: शरमाना

अंग लगना अर्थ: शरीर को लगना

अंग लगना अर्थ: हजम हो जाना, काम में आना।

अंग लगाना अर्थ: गले लगाना, लिपटाना।

अंग से अंग चुराना अर्थ: संकुचित होना।

अंग–अंग खिल उठना अर्थ: प्रसन्न हो जाना।

अंग–अंग टूटना अर्थ: सारे बदन में दर्द होना।

अंग-अंग ढीला होना अर्थ: अत्यधिक थक जाना

अंग-अंग ढीला होना अर्थ: थकना, बहुत थकना।

अंग-अंग फूले न समाना अर्थ: अत्यधिक खुश होना

अंग–अंग फूले न समाना अर्थ: बहुत आनंदित होना।

अंग-अंग फूले न समाना अर्थ: बहुत खुश होना

अंग–अंग मुसकाना अर्थ: बहुत प्रसन्न होना। रोम रोम से प्रसन्नता छलकना।

अंग-अंग मुस्काना अर्थ: अति प्रसन्न होना

अंगड़ाना अर्थ: अंगड़ाई लेना

अंगड़ाना अर्थ: अंगड़ाई लेना, जबरन पहन लेना।

अंगद का पैर होना अर्थ: अत्यंत दृढ़ होना

अंगार बनना अर्थ: अत्यधिक क्रोध करना

अंगार बनना अर्थ: लाल होना या क्रुद्ध होना

अंगार सिर पर धरना अर्थ: अत्यंत दुःख सहना

अंगार सिर पर रखना अर्थ: कष्ट सहना।

अंगारा उगलना अर्थ: जली–कटी सुनाना।

अंगारा होना अर्थ: क्रोध मेँ लाल हो जाना।

अंगारे उगलना अर्थ: कठोर और कड़वी बातें कहना, क्रोध में कठोर वचन बोलना

अंगारे बरसना अर्थ: तेज धूप पड़ना।

अंगारों पर पैर रखना अर्थ: खुद को खतरे में डालना, जानबूझकर हानिकारक काम करना

अंगारों पर लेटना अर्थ: ईर्ष्या से व्याकुल होना, डाह होना, दुःख सहना

अँगुली उठाना अर्थ: किसी के चरित्र या ईमानदारी पर संदेह व्यक्त करना

अँगुली पर नचाना अर्थ: वश में करना

अंगूठा चूमना अर्थ: चापलूसी करना, खुशामद करना

अँगूठा छाप अर्थ: अनपढ़

अंगूठा दिखाना अर्थ: ऐन मौके पर धोखा देना, देने से साफ इंकार करना, निराश करना या तिरस्कारपूर्वक मना करना।

अंगूठी का नगीना अर्थ: सुंदर और सजीला

अंगूठे पर मारना अर्थ: किसी प्रकार की चिंता ना करना

अँगूठे पर मारना अर्थ: परवाह न करना।

अंगूर खट्टे होना अर्थ: असफलता पर परदे डालना, किसी चीज के न मिलने पर उसमे कमी निकालना, न मिले तो सामान खराब कहना

अंगूर खट्टे होना अर्थ: प्राप्त न होने पर उस वस्तु को रद्दी बताना।

अंचरा पसारना अर्थ: माँगना, याचना करना, विनम्रता से मांगना।

अंजर-पंजर ढीले होना अर्थ: बहुत थक कर शरीर शिथिल पड़ जाना, अंग–अंग ढीला होना, पुर्जे बिगड़ना, अभिमान नष्ट होना,  अंग-अंग ढीले होना।

अंटी मारना अर्थ: अपनी चाल चलना

अंटी मारना अर्थ: चाल चलना

अंटी में रखना अर्थ: छिपाकर रखना।

अंटीबाज अर्थ: दगाबाज।

अंड-बंड कहना अर्थ: भला बुरा कहना

अंडा फूट जाना अर्थ: राज खुल जाना

अंडा सिखावे बच्चे को चीं-चीं मत कर अर्थ: छोटे के द्वारा बड़े को उपदेश देना।

अंडे का शहजादा अर्थ: अनुभवहीन

अंडे सेना अर्थ: घर में ही बैठे रहना

अंडे सेवे कोई, बच्चे लेवे कोई अर्थ: परिश्रम कोई करे लाभ किसी और को मिले।

अंडे होंगे तो बच्चे बहुतेरे हो जाएंगे अर्थ: मूल वस्तु रही तो उससे बनने वाली वस्तुऍं बनती रहेंगी।

अंत पाना अर्थ: भेद जानना, भेद पाना

अंत पाना अर्थ: भेद पाना

अंत भला सो सब भला अर्थ: कार्य का परिणाम सही हो जाए तो सारी गलतियाँ भुला दी जाती हैं।

अंत भले का भला अर्थ: भला करेंगे तो भला होगा,भले आदमी को भलाई ही मिलती है।

अंत भले का भला अर्थ: भलाई करने वाले का भला ही होता है।

अंतड़ियाँ गले पड़ना अर्थ: गंभीर संकट में पड़ना

अंतड़ियों के बल खोलना अर्थ: दिनों बाद भरपेट खाना

अंतड़ियों में बल पड़ना अर्थ: पेट दर्द होना

अंतर के पट खोलना अर्थ: विवेक से काम लेना, समझदारी से काम लेना

अंतिम घड़ी आना अर्थ: मौत निकट आना

अंधा क्या चाहे, दो आँख अर्थ: किसी की इच्छा पूर्ति हो जाना ।

अंधा क्या चाहे, दो आँखें अर्थ: मनचाही वस्तु प्राप्त होना।

अंधा क्या जाने बसंत बहार अर्थ: जो वस्तु देखी ही नहीं गई, उसका आनंद कैसे जाना जा सकता है।

अंधा पीसे कुत्ता खाय अर्थ: एक की मजबूरी से दूसरे को लाभ हो जाता है।

अंधा बगुला कीचड़ खाय अर्थ: भाग्यहीन को सुख नहीं मिलता।

अंधा बनना अर्थ: आगे-पीछे कुछ न देखना

अंधा बनना अर्थ: जान-बूझकर किसी बात पर ध्यान न देना। ठगना। धोखा देना

अंधा बाँटे रेवड़ी फिर-फिर अपनोँ को देय अर्थ: अपने अधिकार का लाभ अपने लोगों को ही पहुँचाना।

अंधा बाँटे रेवड़ी, मुड़-मुड़ खुद को देय अर्थ: अपने अधिकार का लाभ अपनों लोगों को ही पहुँचाना।

अंधा सिपाही कानी घोड़ी, विधि ने खूब मिलाई जोड़ी अर्थ: बराबर वाली जोड़ी बनना।

अंधा होना अर्थ: विवेक भ्रष्ट होना

अंधाधुंध अर्थ: बिना सोचे–विचारे।

अंधाधुंध लुटाना अर्थ: बिना विचारे खर्च करना

अंधानुकरण करना अर्थ: बिना विचारे अनुकरण करना।

अंधे-अंधा ठेलिया, दोनों कूप पड़ंत अर्थ: दो मूर्ख एक दूसरे की सहायता करें तो भी दोनों को हानि ही होती है।

अंधे की काठी अर्थ: एकमात्र सहारा। बेसहारे का सहारा। किसी का अकेला सहारा होना।

अंधे के आगे रोना अर्थ: अन्यायी से न्याय माँगना, कुपात्र से दया की आशा करना

अंधे के आगे रोये, अपनी आँखें खोये अर्थ: मूर्ख को ज्ञान देना बेकार है।

अंधे के हाथ बटेर अर्थ: अयोग्य को अच्छी चीज मिलना, मूर्ख के हाथ मूल्यवान वस्तु, अनाड़ी को सफलता मिलना, अनायास मनचाही वस्तु मिलना, बिना प्रयास मंहगी चीज पाना।

अंधे को अंधा कहने से बुरा लगता है अर्थ: किसी को उसके दोष बताने से उसे बुरा लगता है।

अंधे को अँधेरे में बड़े दूर की सूझी अर्थ: मूर्ख को बुद्धिमत्ता की बात सूझना।

अंधे को चिराग दिखाना अर्थ: मूर्ख को उपदेश देना।

अंधे को दिया दिखाना अर्थ: व्यर्थ में काम करना

अंधे को दो आँखें मिलना अर्थ: मनोरथ सिद्ध हो जाना

अंधेर खाता अर्थ: अन्याय, अव्यवस्था, नियम विरुद्ध कार्य करना। जहाँ कपट का बोलबाला हो।

अंधेर नगरी चौपट राजा,  टके सेर भाजी टके सेर खाजा अर्थ: जहां राजा मूर्ख हो, न्याय-अन्याय का ख्याल न रखे।

अंधेर मचाना अर्थ: अत्याचार करना

अंधेरगर्दी मचाना अर्थ: लूट मचाना

अंधेरनगरी अर्थ: ऐसी जगह जहाँ धांधली का बोलबाला है।

अंधेरे घर का अजाला अर्थ: होनहार संतान, अकेली संतान होना, अति सुंदरसंतान, कुलदीपक, घर का अकेला होनहार पुत्र

अँधेरे घर का उजाला अर्थ: घर का अकेला, लाड़ला और सुन्दर पुत्र

अँधेरे मुँह अर्थ: पौ फटते, प्रातःकाल, सुबह तड़के

अँधेरे मेँ रखना अर्थ: भेद छिपाना।

अंधेरे–उजाले अर्थ: समय–कुसमय।

अंधों में काना राजा अर्थ: अज्ञानियों में अल्पज्ञानी का सम्मान, अनपढ़ों में कम पढ़े-लिखे का सम्मान, अयोग्य व्यक्तियोँ के बीच कम योग्य भी बहुत योग्य होता है, मूर्खों में अल्पज्ञ की प्रतिष्ठा।

अंधों में काना राजा अर्थ: बिना पढ़े लिखों में थोड़ा पढ़ा लिखा, मूर्खों में सबसे कम मूर्ख व्यक्ति।

अकड़ना अर्थ: घमंड करना।

अकल बड़ी या भैंस अर्थ: बुद्धि बल से बड़ी है

अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता अर्थ: अकेला व्यक्ति बड़ा काम नहीं कर सकता।

अकेला दम अर्थ: अकेला

अकेला हँसता भला न रोता भला अर्थ: सुख हो या दु:ख साथी की जरूरत पड़ती ही है।

अक्ल आना अर्थ: समझ आना।

अक्ल का अंधा अर्थ: महामूर्ख, बेवकूफ, बेअक्ल।

अक्ल का अंधा, गाँठ का पूरा अर्थ: बेवकूफ लेकिन धनवान मनुष्य

अक्ल का अजीर्ण होना अर्थ: जरुरत से ज्यादा समझदार होना

अक्ल का कसूर अर्थ: बुद्धि दोष।

अक्ल का चरने जाना अर्थ: समझ का अभाव होना

अक़्ल का दुश्मन अर्थ: अर्थ: बेवक़ूफ़, मूर्ख, बुद्धि कम होना, महामूर्ख, बेअक्ल।

अक्ल का पुतला अर्थ: अत्यंत बुद्धिमान

अक्ल का पूरा अर्थ: मूर्ख।

अक्ल काम न करना अर्थ: कुछ समझ न आना।

अक्ल की दुम अर्थ: अपने को बहुत होशियार समझने वाला

अक्ल के घोड़े दौड़ना अर्थ: हवाई कल्पनाएँ करना। तरह-तरह के विचार करना

अक्ल के तोते उड़ना अर्थ: होश उड़ जाना, होश ठिकाने न रहना।

अक्‍ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना अर्थ: मूर्खों सी हरकतें व काम करना। समझाने पर भी न मानना।

अक्ल के बखिए उधेड़ना अर्थ: बुद्धि नष्ट कर देना।

अक्ल घास चरने जाना अर्थ: समय पर बुद्धि न चलना

अक्ल चकराना अर्थ: कुछ समझ न आना

अक्ल चरने जाना अर्थ: बुद्धि का न होना।

अक्ल जाती रहना अर्थ: घबरा जाना।

अक्ल ठिकाने लगना अर्थ: भूल समझ आना, होश ठीक होना।

अक्ल ठिकाने लगाना अर्थ: मारना पीटना

अक्ल ठिकाने ला देना अर्थ: समझा देना।

अक्ल ठिकाने होना अर्थ: होश मेँ आना।

अक्ल दंग होना अर्थ: चकित होना, हैरान रह जाना।

अक्ल पर पत्थर पड़ना अर्थ: अज्ञान से काम लेना, आवश्यकता के समय बुद्धि से कार्य न करना, कुछ समझ न आना, बुद्धि नष्ट होना

अक्‍ल पर परदा पड़ना अर्थ: समझ न रहना, बुद्धि भ्रष्ट होना।

अक्ल बड़ी या भैंस अर्थ: शारीरिक बल से बुद्धि बड़ी है।

अक्ल से दूर होना अर्थ: समझ न आना।

अक्ल से बाहर होना अर्थ: समझ न आना।

अक्षर से भेंट न होना अर्थ: अनपढ़ होना।

अगर-मगर करना अर्थ: टाल-मटोल करना, बहाने करना।

अगले जमाने का आदमी अर्थ: ईमानदार व्यक्ति, सीधा-साधा आदमी

अगवा करना अर्थ: अपहरण करना

अगिया बैताल अर्थ: क्रोधी

अग्निपरीक्षा देना अर्थ: कठिन परिस्थिति में पड़ना

अचार बनाना अर्थ: बहुत मारना

अच्छी मति जो चाहों, बूढ़े पूछन जाओ अर्थ: बड़े-बूढ़ों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिये।

अच्छे घर बयाना देना अर्थ: अधिक बलवान से वैर मोल लेना

अजगर करे ना चाकरी पंछी करे ना काम, दास मलूका कह गए सब के दाता राम अर्थ: अजगर नौकरी नहीं करता, पक्षी भी काम नहीं करता, ईश्वर पालनहार है, इसलिए कोई काम मत करो, ईश्वर स्वयं देगा। आलसियों के लिए प्रयुक्त।

अजब तेरी माया, कहीं धूप कहीं छाया अर्थ: जीवन में सुख और दुःख आते ही रहते हैं।

अटकल पच्चे डेढ़ सौ अर्थ: निराधार जवाब

अटकलेँ भिड़ाना अर्थ: उपाय सोचना।

अटकेगा सो भटकेगा अर्थ: दुविधा या सोच-विचार में पड़ने से काम नहीं होता।

अठखेलियाँ करना अर्थ: किलोल करना।

अठखेलियाँ सूझना अर्थ: दिल्लगी करना, मजाक-मस्ती करना

अडंगा करना अर्थ: होते कार्य मेँ बाधा डालना।

अड़ पकड़ना अर्थ: जिद करना, पनाह मेँ आना।

अड़ंगा डालना अर्थ: रूकावट डालना

अड़चन डालना अर्थ: बाधा उत्त्पन करना

अड़ियल टट्टू अर्थ: अटक-अटक कर, मुँह देख कर काम करने वाला, ज़िद्दी व्यक्ति

अढ़ाई चावल की खिचड़ी अलग पकाना अर्थ:

अढ़ाई दिन की बादशाहत अर्थ: थोड़े दिन की शान-शौक़त।

अढ़ाई हाथ की ककड़ी, नौ हाथ का बीज अर्थ: अनहोनी बात।

अता होना अर्थ: मिलना।

अति करना अर्थ: मर्यादा का उल्लंघन करना

अथ से इति तक अर्थ: आदि से अंत तक

अथाह मेँ पड़ना अर्थ: मुश्किल मेँ पड़ना।

अदब करना अर्थ: सम्मान करना।

अधजल गगरी छलकत जाए अर्थ: ओछा आदमी थोड़ा गुण या धन होने पर इतराने लगता है। कमगुणी व्यक्ति दिखावा ज्यादा करे। कम जानने वाला, विद्वान होने का दिखावा करे।

अधजल गगरी छलकत जाय, भरी गगरिया चुप्पे जाय अर्थ: अज्ञानी तो विद्वता का ढोंग करता है, विद्वान कभी बखान नहीं करता।

अधर में झूलना अर्थ: दुविधा मेँ रहना।

अधर में लटकना अर्थ: दुविधा में रहना

अधूरा जाना अर्थ: असमय गर्भपात होना।

अनजान सुजान, सदा कल्याण अर्थ: मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी रहते हैं।

अनसूनी करना अर्थ: जानबूझकर उपेक्षा करना।

अनी की चोट अर्थ: सामने की चोट।

अन्धों में काना राजा अर्थ: मूर्ख मण्डली में थोड़ा पढ़ा-लिखा भी विद्वान् और ज्ञानी माना जाता है।

अन्‍न जल उठ जाना अर्थ: किसी जगह से चले जाना। किसी स्थान से संबंध टूटने का समय आना। रहने का संयोग न होना। मर जाना। समय पूरा होना। अपने निर्दोष होने की परीक्षा देना

अन्न जल करना अर्थ: जलपान करना

अन्न जल कराना अर्थ: जलपान कराना

अन्‍न न लगना अर्थ: खा-पीकर भी मोटा न होना।

अन्न लगना अर्थ: स्वस्थ होना

अपना उल्लू सीधा करना अर्थ: अपना काम निकलना, मतलब निकालना, स्वार्थ सिद्ध करना।

अपना किया पाना अर्थ: कर्म भोगना, कर्म का फल भोगना।

अपना घर समझना अर्थ: बिना संकोच व्यवहार करना

अपना ढेंढर देखे नहीं, दूसरे की फुल्ली निहारे अर्थ: अपने दुर्गुण न देख दूसरे के छोटे से अवगुण जताना।

अपना दही खट्टा कौन कहेगा अर्थ: अपनी चीज सबको अच्छी ही लगती है

अपना मकान, कोट समान अर्थ: अपना घर सबसे सुरक्षित स्थान होता है।

अपना रख, पराया चख अर्थ: अपनी चीज़ सम्भाल कर रखना, दूसरों की इस्तेमाल करना।

अपना राग अलापना अर्थ: अपनी ही बातोँ पर बल देना।

अपना रास्ता नापना अर्थ: चले जाना

अपना लाल गँवाय के दर-दर माँगे भीख अर्थ: अपनी बहुमूल्य वस्तु गवाँ कर दूसरों का मोहताज होना।

अपना सा मुंह लेकर रह जाना अर्थ: असफलता से लज्जित होना। विफल मनोरथ रहना। शर्मिंदा होना। लज्जित होना।

अपना सिक्का ज़माना अर्थ: प्रभुत्व जमाना

अपना हाथ जगन्नाथ अर्थ: स्वाधिकार होना।

अपना ही राग अलापना अर्थ: अपनी की बात कहते जाना

अपना ही सोना खोटा तो सुनार का क्या दोष अर्थ: अपना सामान खराब हो तो दूसरों को दोष देना ठीक नहीं।

अपना-अपना कमाना, अपना-अपना खाना अर्थ: किसी से साझेदारी अच्छी नहीं। दूसरे के भरोसे रहना ठीक नहीं।

अपना-अपना राग अलापना अर्थ: अपनी ही बातें कहना। किसी की न सुनना।

अपना-अपना राग अलापना अर्थ: किसी की न सुनना और खुद की करना।

अपना-सा मुँह लेकर रह जाना अर्थ: शर्मिन्दा होना

अपनी करना पार उतरनी अर्थ: अपने ही कर्मों का फल मिलता है। अच्छा परिणाम पाने के लिए स्वयं काम करना पड़ता है।

अपनी करनी पार उतरनी अर्थ: अच्छा परिणाम पाने के लिए स्वयं काम करना पड़ता है।

अपनी खाल में मस्त रहना अर्थ: अपनी स्थिति से संतुष्ट रहना। अपने में ही रमे रहना

अपनी खिचड़ी अलग पकाना अर्थ: अलग रहना या स्वार्थी होना। अलग-थलग रहना। सबसे अलग रहना। सबसे अलग विचार रखना

अपनी खिचड़ी खुद पकाना अर्थ: मिलजुल कर न रहना। स्वार्थी होना, अलग रहना

अपनी गरज बावली अर्थ: स्वार्थी आदमी दूसरों की परवाह नहीं करता।

अपनी गरज से लोग गधे को भी बाप बनाते हैं अर्थ: येन-केन-प्रकारेण स्वार्थपूर्ति करना।

अपनी गली में कुत्ता भी शेर अर्थ: व्यक्ति का अपने घर में ही जबर होता है। अपने घर में आदमी शक्तिशाली होता है।

अपनी गाँठ पैसा, तो पराया आसरा कैसा अर्थ: समर्थ को दूसरे के आसरे की जरूरत नहीं होती।

अपनी चिलम भरने के लिए दूसरे का झोँपड़ा जलाना अर्थ: अपने छोटे स्वार्थ के लिए दूसरे का भारी नुकसान करना।

अपनी छाछ कोई खट्टा नहीं कहता अर्थ: अपनी चीज़ को कोई खराब नहीं बताता।

अपनी जाँघ उघारिए आपहि मरिए लाज अर्थ: अपने अवगुणों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करके आप ही पछताना।

अपनी डफली आप बजाना अर्थ: अपने मन की करना

अपनी डफली खुद बजाना अर्थ: मन की करना

अपनी नाक कटे तो कटे, दूसरों का सगुन तो बिगड़े अर्थ: दूसरों का नुकसान करने के लिए अपने नुकसान की परवाह न करना।

अपनी नीँद सोना अर्थ: इच्छानुसार कार्य करना।

अपनी नींद सोना, अपनी नींद जागना अर्थ: पूर्ण रूप से स्वतंत्र होना। मर्जी का मालिक होना।

अपनी पगड़ी अपने हाथ अर्थ: अपनी इज्जत अपने हाथ होना। अपनी इज्जत की रक्षा खुद करना।

अपनी बोटी के लिए, दूसरे का बकरा हलाल करना – अपने छोटे स्वार्थ के लिए दूसरे का भारी नुकसान करना।

अपनी राम कहानी सुनाना अर्थ: अपना हाल सुनाना

अपनी-अपनी खाल में सब मस्त अर्थ: अपनी परिस्थिति से संतुष्ट रहना।

अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग अर्थ: सबका अपनी-अपनी मर्जी से काम करना

अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग अर्थ: सबका अलग-अलग रंग-ढंग होना। सभी का अलग-अलग मत होना।

अपनी–अपनी पड़ना अर्थ: सबको अपनी चिँता होना।

अपने किए का क्या इलाज अर्थ: अपने द्वारा किए गए कर्म का फल भोगना ही पड़ता है।

अपने दिनों को रोना अर्थ: खुद की दुर्दशा पर शोक जताना

अपने पांव पर आप कुल्‍हाड़ी मारना अर्थ: अपना अहित स्वयं करना। संकट मोल लेना। जानबूझकर अपना नुकसान करना। स्वयं विनाश को आमंत्रण देना। अपने ही काम में रुकावट पैदा कर लेना।

अपने पूत को कोई काना नहीं कहता अर्थ: अपनी चीज को कोई बुरा नहीं कहता।

अपने पैर पर खड़े होना अर्थ: स्वावलंबी होना, आत्मनिर्भर होना, अपने बूते अपना काम करना।

अपने बेरों को कोई खट्टा नहीं बताता अर्थ: अपनी वस्तु को कोई बुरी नहीं बताता

अपने मुँह मियाँ मिट्ठू अर्थ: अपने मुँह अपनी प्रशंसा करना। अपनी तारीफ़ खुद करना। अपनी बड़ाई आप करना। खुद की तारीफ़ों के पुल बांधना।

अपने में न होना अर्थ: होश में न होना।

अब की अब, तब की तब अर्थ: भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान की ही चिंता करनी चाहिए।

अब के बनिया देय उधार अर्थ: अपनी ज़रुरत आ पड़ती है, तो आदमी हर शर्त स्वीकार करता है।

अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत अर्थ: नुकसान होने के बाद पछताना बेकार है। मौका चूकने पर पछताना बेकार है। समय रहते काम ना करने पर नुक़सान होने पर पछताने का कोई लाभ नहीं।

अब सतवंती होकर बैठी लूट लिया सारा संसार अर्थ: उम्र भर बुरे कर्म करने के बाद अच्छा होने का दिखावा करना।

अब-तब करना अर्थ: बहाना करना। मरने के करीब होना। परेशान करना।

अब-तब करना अर्थ: बहाना करना। मरने के करीब होना। परेशान करना।

अभी तो तुम्हारे दूध के दाँत भी नहीं टूटे अर्थ: अभी तुम नादान हो।

अभी दिल्ली दूर है अर्थ: अभी कसर बाकी है, अभी काम पूरा नहीं हुआ। सफलता अभी दूर है।

अमचूर हो जाना अर्थ: सूख कर काँटा होना। दुर्बल होना।

अरण्य चन्द्रिका अर्थ: निष्प्रयोजन पदार्थ

अरण्य रोदन अर्थ: निष्फल निवेदन।

अरण्य-चन्द्रिका अर्थ: व्यर्थ का पदार्थ होना

अरमान निकालना अर्थ: इच्छा पूरी करना। मन का गुबार पूरा करना। हौसला पूरा होना।

अरमान रहना अर्थ: इच्छा अधूरी रह जाना।

अरहर की टट्टिया, गुजराती ताला अर्थ: मामूली वस्तु की रक्षा के लिए इतना बड़ा इंतज़ाम। मामूली सामान बचाने के लिए खर्च की परवाह न करना।

अलादीन का चिराग अर्थ: आश्चर्यजनक या अद्भुत वस्तु

अल्लाह की गाय  अर्थ: अत्यंत सज्जन और सच्चा होना

अल्लाह को प्यारा होना अर्थ: मर जाना

अवसर चूकना अर्थ: सुयोग का लाभ न उठाना।

अवसर ताकना अर्थ: मौका ढूँढना।

अशर्फियाँ लुटा कर, कोयलों पर मोहर लगाना अर्थ: अच्छे-बुरे का ज्ञान न होना।

अशर्फियों की लूट, कोयले पर छाप अर्थ: मूल्यवान वस्तु को छोडकर तुक्ष वस्तु पर ध्यान देना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *