मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ल

लंगूर के हाथ अंगूर लगना अर्थ: अपात्र को बड़ी वस्तु या सम्मान मिला।कमजोर के हाथ अजूबा लग गया।

लंगोटी में फाग खेलना अर्थ: गरीबी में आनंद लूटना।

लंबी तानना अर्थ: सो जाना

लंबी-चौड़ी हाँकना अर्थ: डींगें हाँकना

लकीर का फकीर होना अर्थ: अंधविश्वासी होना। पुराणपंथी होना। पुरानी प्रथा पर ही चलना। प्राचीन परम्पराओँ को सख्ती से मानने वाला। पुरानी परम्पराओं का पालन करने वाला।

लकीर पीटना अर्थ: पुरानी रीति पर चलना।

लक्ष्मी को ठुकराना अर्थ: घर आते पैसे ठुकराना। आसानी से मिलने वाले धन को मना करना। आसानी से मिलने वाली रकम न लेना।

लगा तो तीर नहीं तो तुक्का अर्थ: निपट अंदाज से काम लेना

लगाम कड़ी करना अर्थ: सख्ती से नियंत्रण करना, सख्ती करना

लट्टू होना अर्थ: मस्त होना, मोहित होना।

लड़ाई में काम आना अर्थ: लड़ते लड़ते मर जाना

लड़ाई मोल लेना अर्थ: झगड़ा पैदा करना।

लड़े सिपाही, नाम सरदार का अर्थ: काम का श्रेय अगुवा को ही मिलता है।

लड्डू कहे मुँह मीठा नहीं होता अर्थ: केवल कहने से काम नहीं बन जाता।

लपेट में आ जाना अर्थ: घिर जाना

ललाट में लिखा होना अर्थ: भाग्य में बदा होना।

लल्लो-चप्पो करना अर्थ: खुशामद करना

लहू का घूँट पीकर रह जाना अर्थ: विवशतावश क्रोध को पीकर रह जाना

लहू का घूँट पीना अर्थ: अपमान सहन करना।

लहू का प्यासा होना अर्थ: जान लेने को तैयार होना

लाख का घर राख अर्थ: धनी का निर्धन हो जाना।

लाख टके की बात अर्थ: अत्यंत उपयोगी और सारगर्भित बात

लाज रखना अर्थ: सम्मान बचाना

लाठी टूटे न सांप मरे अर्थ: किसी की हानि हुए बिना स्वार्थ सिद्ध हो जाना

लातों के भूत बातों से नहीं मानते अर्थ: मार खाकर ही काम करने वाला।

लाल गुदड़ी में नहीं छिपते अर्थ: गुण नहीं छिपते।

लालच बुरी बला अर्थ: लालच से बहुत हानि होती है

लाल–पीला होना अर्थ: क्रोधित होना। आगबबूला होना।

लाले पड़ना अर्थ: आर्थिक तंगी

लिखे ईसा पढ़े मूसा अर्थ: गंदी लिखावट।

लीप-पोत कर बराबर करना अर्थ: सर्वस्व बर्बाद कर देना

लुटिया डुबोना अर्थ: काम बिगाड़ना।

लुटिया डुबोना या डुबा देना अर्थ: बर्बाद करना, अपमानित करना

लुटिया डूब जाना अर्थ: काम खराब होना

लुटिया डूबना अर्थ: काम चौपट हो जाना

लेना एक न देना दो अर्थ: कुछ मतलब न रखना।

लेना एक न देना दो अर्थ: कुछ मतलब न रखना।

लेने के देने पड़ना अर्थ: लाभ के स्थान पर हानि होना।

लोहा नहीं मानना अर्थ: पराजय स्वीकार नहीं करना

लोहा मानना अर्थ: किसी की शक्ति स्वीकार करना। किसी का प्रभुत्व स्वीकारना। पराजित होना। श्रेष्ठ समझना।

लोहा लेना अर्थ: सामना करना

लोहा लोहे को काटता है अर्थ: प्रत्येक वस्तु का सदुपयोग होता है।

लोहे के चने चबाना अर्थ: असंभव या कठिन काम करना। कठिन काम करना। बहुत संघर्ष करना। कठिनाई झेलना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *