मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : छ

छंछूदर के सिर पर चमेली का तेल अर्थ: अयोग्य के पास मूल्यवान वस्तु होना।

छक्के छुड़ाना अर्थ: खेल में भारी अन्तर से हराना,  अपने से तगड़े पर विजय करना, परेशान करना,

छक्के छूटना अर्थ: बुरी तरह पराजित होना, हारना।

छछूँदर के सिर में चमेली का तेल अर्थ: अयोग्य के पास अच्छी चीज होना।

छठी का दूध निकालना अर्थ: कठिन काम लेना

छठी का दूध याद आना अर्थ: घोर संकट में पड़ना, बहुत कष्ट होना, बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ना

छठी का दूध याद कराना अर्थ: बहुत अधिक कष्ट देना।

छठे छमासे अर्थ: कभी कभार ही

छत्तीस का आँकड़ा अर्थ: घोर विरोध, गहरी दुश्मनी।

छप्पर फाड़ कर देना अर्थ: अप्रत्याशित लाभ, बिना मेहनत के धन मिलना, अकस्मात धन प्राप्त होना, अचानक लाभ होना, बिना प्रयास के संपत्ति मिलना, बिना परिश्रम के संपन्न हो जाना, बिना मेहनत अधिक धन पाना।

छलनी कहे सूई से, तेरे पेट में छेद अर्थ: अपने अवगुणों को न देखकर दूसरों की आलोचना करना। खुद की हजार गलतियां न देख दूसरे में कमी खोजना।

छाज बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें छेद हजार अर्थ: ज्ञानी के समक्ष अज्ञानी का बोलना।

छाती जलना अर्थ: ईर्ष्या करना

छाती ठोंकना अर्थ: साहस दिखाना

छाती दहलना अर्थ: बहुत डर जाना

छाती दूनी होना अर्थ: अत्यधिक उत्साहित होना

छाती दोगुनी होना अर्थ: बहुत उत्साहित होना

छाती पर कोदो दलना अर्थ: बहुत परेशान करना, कष्ट देना, किसी से ऐसी बात कहना, जिससे उसका जी दुखे।

छाती पर पत्थर रखना अर्थ: कठोर ह्रदय हो जाना, गहरा दुःख सहन करना, चुपचाप दुःख सहन करना।

छाती पर बाल उगना अर्थ: उदार होना।

छाती पर मूँग दलना अर्थ: बहुत परेशान करना, कष्ट देना, किसी से ऐसी बात कहना, जिससे उसका जी दुखे।

छाती पर सवार होना अर्थ: पीछे पड़ जाना, सिर परआकर बैठ जाना।

छाती पर सांप लोटना अर्थ: ईर्ष्या से हृदय जलना, ईर्ष्या से दिल जलना, किसी की प्रगति से जलना।

छाती पीटना अर्थ: रोना, मातम करना

छाती फूलना अर्थ: गर्व करना

छाती सुलगना अर्थ: ईर्ष्या करना

छानबीन करना अर्थ: पूछताछ या जाँच करना

छाप पड़ना अर्थ: प्रभाव पड़ना

छिन्न-भिन्न कर डालना अर्थ: नष्ट कर देना

छींके कोई, नाक कटावे कोई अर्थ: किसी के दोष का फल, किसी दूसरे का भोगना। किसी की करनी, किसी और की भरनी।

छीछालेदर करना अर्थ: हँसी उड़ाना, दुर्गति करना

छी-छी करना अर्थ: घृणा दिखाना

छुट्टी पाना अर्थ: मुक्त होना

छुपा रुस्तम अर्थ: उम्मीद से अधिक होनहार व्यक्ति।अनजान गुणवान व्यक्ति। अप्रसिद्ध गुणवान। देखने में मामूली पर गुणवान।

छुरी खरबूजे पर गिरे या खरबूजा छुरी पर अर्थ: हर तरफ से अपना ही नुकसान होना।

छुहारा हो जाना अर्थ: सूख कर काँटा हो जाना, दुर्बल हो जाना।

छूछा कोई न पूछा अर्थ: गरीब आदमी का आदर-सत्कार कोई नहीं करता

छूमंतर हो जाना अर्थ: गायब होना। भाग जाना।

छेड़छाड़ करना अर्थ: किसी को परेशान करना

छोटा मुँह बड़ी बात अर्थ: अपनी योग्यता से बढ़कर बात करना। छोटे मनुष्य का लंबी-चौड़ी बातें करना। हैसियत से अधिक बात करना। औकात से अधिक बोलना।

छोटे मियाँ तो छोटे मियाँ बड़े मियाँ सुभान अल्ला अर्थ: बड़ों में छोटों की अपेक्षा अधिक बुराई। छोटे के अवगुणों से बड़े के अवगुण अधिक होना। अपनी हैसियत से ज्यादा बात कहना।

पूरी तरह परास्त करना, बुरी तरह पराजित करना, बुरी तरह हराना।

सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें छेद हजार अर्थ: ज्ञानी के समक्ष अज्ञानी का बोलना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *