मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : इ

इंतकाल होना अर्थ: मर जाना

इंद्र का अखाडा अर्थ: मौज की जगह होना, विलास में निमग्न समाज

इंद्र की परी अर्थ: बहुत सुन्दर स्त्री

इंद्रायन का फल अर्थ: देखने में अच्छा लेकिन गुणों में बुरा

इंसानियत को दागदार करना अर्थ: इंसानियत के खिलाफ काम करना

इक नागिन अरु पंख लगाई अर्थ: एक के साथ दूसरे दोष का होना।

इज्जत उतारना अर्थ: अपमानित करना

इज्जत बेचना अर्थ: पैसा लेकर अपनी इज्जत लुटाना।

इज्जत मिट्टी में मिलाना अर्थ: प्रतिष्ठा या सम्मान नष्ट करना। बेइज्जती करा देना। गलत कामों में फंसना।

इज्जत मिट्टी में मिलाना अर्थ: सम्मान नष्ट करना

इतना खाए जितना पावे अर्थ: अपनी औकात को ध्यान में रखकर खर्च करना।

इतनी सी जान गज भर की जबान अर्थ: कोई लड़का या छोटा आदमी बहुत बढ़-चढ़ कर बातें करे। देखने में छोटा, लेकिन बात करने में तेज। अपनी उम्र के हिसाब से अधिक बोलना।

इतनी सी जान, गज भर की ज़बान अर्थ: अपनी उम्र के हिसाब से अधिक बोलना।

इतिश्री होना अर्थ: समाप्त होना

इधर उधर की हांकना अर्थ: गप मारना, बेकार बातें करना।

इधर की उधर करना अर्थ: चुगली करना

इधर की उधर लगाना अर्थ: चुगली करके भड़काना।

इधर की दुनिया उधर होना अर्थ: अनहोनी बात होना

इधर कुआँ, उधर खाई अर्थ: हर हाल में मुसीबत का आना। दो विपत्तियों के बीच में।

इधर के रहे, न उधर के रहे अर्थ: दोनों तरफ से जाना, दो बातों में से किसी में भी सफल न होना

इधर न उधर, यह बला किधर अर्थ: अचानक विपत्ति आ पड़ना।

इधर-उधर करना अर्थ: टालमटोल करना, चुगली करना

इधर–उधर की लगाना अर्थ: चुगली करना।

इधर–उधर की हांकना अर्थ: गप्पें मारना। बेकार बातें करना। व्यर्थ की बकवास / बातें करना।

इन तिलों में तेल नहीं अर्थ: किसी प्रकार का आसरा न होना। कंजूसों से कुछ नहीं मिलता।  

इब्तदाये इश्क है रोता है, क्या आगे-आगे देखिए होता है क्या अर्थ: जो काम बिना सोचे शुरू कर दिया है, उस पर पछताना कैसे, अब तो जो परिणाण हो, उसे देखो।

इलायची बाँटना अर्थ: दावत देना

इल्लत पालना अर्थ: मुसीबत मोल लेना

इशारे पर नाचना अर्थ: वश में हो जाना

इशारों पर नाचना अर्थ: किसी की इच्छाओं का तुरंत पालन करना।

इश्क का परवान न चढना अर्थ: प्यार में असफलता मिलना

इस कान सुनना, उस कान निकालना अर्थ: ध्यान न देना

इस हाथ दे उस हाथ ले अर्थ: किसी कार्य का फल तत्काल चाहना। दान से बहुत पुण्य और लाभ होता है। तुरंत फल मिलना। हिसाब-किताब करना।

इसके पेट में दाढ़ी है अर्थ: कम उम्र में बुद्धि का अधिक विकास होना। बहुत शातिर व्यक्ति के लिए।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *