महात्मा गांधी के विचार: सत्य

भारत के महत्वपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ व समाजसेवी। जाति-प्रथा के घोर विरोधी। साहसी और स्पष्टवादी व्यक्तित्व। भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ किया। महात्मा गांधी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ। सत्य व अहिंसा की बदौलत भारत की आज़ादी का लंबा युद्ध लड़ा। पूरे संसार में उनकी शांति का विचार विस्तारित हुआ। वे सच्चे देशभक्त, लेखक, महान वक्ता, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, वकील और पत्रकार रहे हैं। पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। देश हित में गोली खाकर प्राण भी गवांए।

…….

  • सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है, त्यों-त्यों उसमें अनेक फल आते हुए नजर आते है, उनका अंत ही नहीं होता।
  • सत्य एक है, मार्ग कई।
  • सत्य कभी ऐसे कारणों को क्षति नहीं पहुंचाता, जो उचित हो।
  • सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।

हमारा जीवन सत्य का एक लंबा अनुसंधान है और इसकी पूर्णता के लिए आत्मा की शांति आवश्यक है।

  • विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत है कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
  • कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा।
  • जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है।
  • जो चीज विकार मिटा सके, राग-द्वेष कम कर सके, जिस चीज के उपयोग से मन सूली पर चढ़ते समय भी सत्य पर डटा रहे, वही धर्म की शिक्षा है।

परमेश्वर ही सत्य है; यह कहने के बजाय ‘सत्य ही परमेश्वर है’ कहना अधिक उपयुक्‍त है।

  • बुद्ध ने समस्त भौतिक सुखों का त्याग किया क्योंकि वे संपूर्ण विश्व के साथ यह ख़ुशी बाँटना चाहते थे जो मात्र सत्य की खोज में कष्ट भोगने तथा बलिदान देने वालों को ही प्राप्त होती है।
  • मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
  • यद्यपि आप अल्पमत में हों, लेकिन सच तो सच ही है।

Inspiring words of Mahatma Gandhi in Hindi

Mahatma Gandhi Slogans in Hindi

Motivational words of Mahatma Gandhi in Hindi

Quotes of Mahtama Gandhi in Hindi

महात्मा गाँधी के नारे

महात्मा गांधी के अनमोल वचन

महात्मा गांधी के लोकतंत्र पर विचार

महात्मा गांधी के विचार

महात्मा गांधी के सामाजिक विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *