मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : थ

थक कर चूर होना अर्थ: बहुत थक जाना।

थका ऊँट सराय ताकता अर्थ: परिश्रम के पश्चात विश्राम जरूरी होता है।

थर्रा उठना अर्थ: अत्यंत भयभीत होना

थाली का बैँगन अर्थ: लाभ–हानि देखकर पक्ष बदलने वाला व्यक्ति। सिद्धान्तहीन व्यक्ति।

थाली का बैंगन होना अर्थ: ऐसा आदमी जिसका कोई सिद्धान्त न हो।

थाह लेना अर्थ: किसी चीज की गहराई मालूम करना। पता लगाना।

थुड़ी-थुड़ी करना अर्थ: धिक्कारना।

थूक कर चाटना अर्थ: बात कहकर बदल जाना। बात देकर फिरना। बात से मुकरना।

थूक से सत्तू नहीं सनते अर्थ: कम सामग्री से काम पूरा नहीं हो पाता।

थूक से सत्तू सानना अर्थ: बहुत कंजूसी करना

थू-थू करना अर्थ: धिक्कारना

थू-थू होना अर्थ: बदनामी होना

थैली का मुँह खोलना अर्थ: खूब धन व्यय करना

थोथा चना बाजे घना अर्थ: ओछे लोग अधिक आडम्बर करते हैं। दिखावा बहुत करना लेकिन सार न होना। मूर्ख अपनी बातों से अपनी मूर्खता प्रकट कर देता है। कम योग्यता वाले लोग ज्यादा शोर मचाते हैं।

थोथी बात होना अर्थ: सारहीन बात होना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *