मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : त

तंग हाल अर्थ: गरीब होना

तकदीर चमकना अर्थ: अच्छे दिन आना। भले दिन आना। भाग्य अनुकूल होना।

तकदीर फूटना अर्थ: किस्मत ख़राब होना। भाग्य खराब होना।

तख्त या तख्ता अर्थ: या उद्देश्य हासिल करेंगे, या खुद मिट जाएंगे।

तख्ता उलटना अर्थ: बना बनाया काम बिगाड़ना। सत्ता परिवर्तन करना। सत्ता खत्म कर देना।

तख्ता पलटना अर्थ: सत्ता परिवर्तन होना। सत्ता हथियाना।

तन को कपड़ा न पेट को रोटी अर्थ: अत्यन्त दरिद्र।

तन पर नहीं लता, पान खाय अलबत्ता अर्थ: झूठी शेखी बघारना

तबीयत आना अर्थ: किसी की ओर आकर्षित हो जाना

तबीयत फड़क उठना अर्थ: चित्त प्रसन्न हो जाना

तबीयत भर जाना अर्थ: किसी से इच्छा भर जाना

तबेले की बला, बंदर के सिर अर्थ: अपना अपराध दूसरे के सिर मढ़ना।

तरस खाना अर्थ: दया दिखाना

तलवार का खेत हरा नहीं होता अर्थ: अत्याचार का फल अच्छा नहीं होता।

तलवार की धार पर चलना अर्थ: बहुत कठिन कार्य करना

तलवार की धार पर चलना अर्थ: बेहद मुश्किल कार्य करना

तलवार के घाट उतारना अर्थ: युद्ध में हत्या। हत्या करना। मार गिराना।

तलवार सिर पर लटकना अर्थ: खतरा होना

तलवे चाटना अर्थ: खुशामद करना। चापलूसी करना। हर समय चमचागिरी करना।

तलवे धोकर पीना अर्थ: बहुत अधिक खुशामद करना। चापलूसी करना।

तलवे धो-धोकर पीना अर्थ: बहुत अधिक खुशामद करना। चापलूसी करना।

तशरीफ़ लाना अर्थ: पधारना

तह तक पहुंचना अर्थ: पूरी बात जानना

तह-पर-तह देना अर्थ: खूब खाना

तहलका मचाना अर्थ: खलबली मचा देना

तांक झाँक करना अर्थ: इधर उधर देखना

तांत-सा होना अर्थ: दुबला-पतला होना

तांता बंधना अर्थ: लगातार लोगों का आते जाना

ताक पर रखना अर्थ: नहीं मानना। परे कर देना।

ताक में बैठना अर्थ: मौका देखना। मौके की तलाश में रहना

ताड़ जाना अर्थ: पहचान जाना। समझ जाना।

तानकर सोना अर्थ: निश्चित होकर सोना

ताना मारना अर्थ: व्यंग्य वचन बोलना। कटाक्ष करना।

तार–तार होना अर्थ: पूरी तरह फट जाना।

तारीफ के पुल बांधना अर्थ: बहुत तारीफ करना

तारे गिनना अर्थ: चिंता के कारण रात में नींद न आना। चिंता में वक्त बिताना। व्यग्रता से प्रतीक्षा करना।

तारे तोड़ लाना अर्थ: असंभव काम करना

ताल ठोंकना अर्थ: लड़ने के लिए ललकारना

ताली दोनों हाथों से बजती है अर्थ: केवल एक पक्ष होने से लड़ाई नहीं हो सकती।

ताव आना अर्थ: उत्साह से भर जाना

तितर–बितर होना अर्थ: बिखर कर भाग जाना।

तिनका-तिनका जोड़कर घासला बनाना अर्थ: थोड़ा-थोड़ा जोड़कर ज्यादा एकत्र कर लेना।

तिनके का सहारा अर्थ: थोड़ा सा सहारा। थोड़ी-सी मदद।

तिरिया बिन तो नर है ऐसा, राह बटाऊ होवे जैसा अर्थ: स्त्री के बिना पुरूष अधूरा होता है।

तिल का ताड़ कर देना अर्थ: बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कहना। बातों को तूल देना।

तिल का ताड़ बनाना अर्थ: छोटी-सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना।

तिल तिल कर मरना अर्थ: धीरे धीरे मरना।

तिल रखने की जगह न होना अर्थ: पूरी तरह भरा हुआ।

तिल रखने की जगह न होना अर्थ: स्थान का ठसाठस भरा होना।

तिलमिला उठना अर्थ: बहुत गुस्से में भर आना

तिलांजलि देना अर्थ: त्याग देना

तिलो में तेल नहीं अर्थ: बेकार आदमी या सामान

तीन का तेरह होना अर्थ: अलग–अलग होना।

तीन तेरह करना अर्थ: अस्त व्यस्त करना। तितर बितर करना।

तीन तेरह होना अर्थ: किसी काम का न होना।

तीन पांच करना अर्थ: आपत्ति करना।

तीन बुलाए तेरह आए, दे दाल में पानी अर्थ: समय आ पड़े तो साधन निकाल लेना पड़ता है। विपत्ती में काम चतुराई से हल होते हैं।

तीन में न तेरह में अर्थ: निष्पक्ष होना।

तीर मार लेना अर्थ: बहुत बड़ा काम कर लेना

तीसमारखाँ बनना अर्थ: अपने को बहुत शूरवीर समझना। बहुत बहादुरी दिखाना।

तुक न होना अर्थ: बिना तर्क की बात करना

तुम डाल-डाल, मैं पात-पात अर्थ: किसी के दांव को अच्छी तरह समझना। दुश्मन से एक कदम आगे चलना।

तुम्हारे मुँह में घी शक्कर अर्थ: शुभ सन्देश।

तुरत दान महाकल्याण अर्थ: काम को तत्काल निबटाना।

तुल जाना अर्थ: जिद करना

तू डाल-डाल मैं पात-पात अर्थ: चालाक के साथ चालाकी चलना।

तूती बोलना अर्थ: खूब प्रभाव होना। प्रभाव जमाना। प्रभावशाली होना। बोलबाला होना

तू-तू मैं-मैं अर्थ: आपसी कहासुनी। झगड़ा होना।

तूल पकड़ना अर्थ: उग्र रूप धारण कर लेना

तेते पांव पसारिये जेती लंबी ठौर अर्थ: हैसियत के बाहर काम नहीं करना चाहिए

तेरी करनी तेरे आगे, मेरी करनी मेरे आगे अर्थ: सबको अपने-अपने कर्म का फल भुगतना पड़ता है।

तेल की कचौड़ियोँ पर गवाही देना अर्थ: सस्ते में काम करना।

तेल तिलों से ही निकलता है अर्थ: सामर्थ्यवान व्यक्ति से ही प्राप्ति होती है।

तेल देखो तेल की धार देखो अर्थ: धैर्य से काम लेना।

तेल न मिठाई, चूल्हे धरी कड़ाही अर्थ: दिखावा करना।

तेल निकालना अर्थ: खूब कस कर काम लेना

तेल निकालना अर्थ: बहुत काम करवाना

तेली का तेल जले, मशालची की छाती फटे अर्थ: दान कोई करे कुढ़न दूसरे को हो।

तेली का बैल होना अर्थ: हर समय काम में लगे रहना।

तेली के बैल को घर ही पचास कोस अर्थ: घर में रहने पर भी अक्ल का अंधा कष्ट ही भोगता है।

तेली खसम किया, फिर भी रूखा खाया अर्थ: सामर्थ्यवान की शरण में रह कर भी दु:ख उठाना।

तेवर चढ़ाना अर्थ: गुस्सा होना।

तैश में आना अर्थ: क्रोध में आ जाना

तोता पालना अर्थ: कोई बुरी आदत पाल लेना

तोते की तरह आँखे फेरना अर्थ: भुला ही देना। बेमुरव्वत होना।

तौबा करना अर्थ: न करने की कसम खाना। भविष्य में कोई काम न करने की प्रतिज्ञा करना।

तौल-तौल कर मुँह से शब्द निकालना अर्थ: बहुत सोच-विचार कर बोलना

त्योरी चढ़ना अर्थ: क्रोध से माथे पर बल पड़ना

त्राहि त्राहि करना अर्थ: रक्षा के लिए गुहार करना। विपत्ति में शरण या रक्षा के लिए पुकारना। बचाव के लिए गुहार करना। कठिनाई में रक्षा के लिए प्रार्थना करना।

त्रिशंकु अर्थ: बिना निर्णय की स्थिति। न इधर का, न उधर का।

त्रिशुंक होना अर्थ: बीच में रहना। न इधर का होना, न उधर का।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *