मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : म

मक्खन लगाना अर्थ: चापलूसी करना

मक्खियाँ मारना अर्थ: बेकार रहना।

मक्खी उड़ाना अर्थ: बिलकुल निकम्मा रहना

मक्खी की तरह निकाल देना अर्थ: किसी को काम से बिलकुल अलग कर देना

मक्खी मारना अर्थ: बिलकुल निकम्मा रहना

मख्खन लगाना अर्थ: चापलूसी करना

मगज खाना अर्थ: बकबक कर तंग करना

मगज चाटना अर्थ: बकबक कर तंग करना

मगरमच्छ के आँसू अर्थ: दिखावटी सहानुभूति प्रकट करना

मछली के बच्चे को तैरना कौन सिखाता है अर्थ: गुण जन्मजात आते हैं।

मजनू को लैला का कुत्ता भी प्यारा अर्थ: प्रेयसी की हर चीज प्रेमी को प्यारी लगती है।

मजा किरकिरा होना अर्थ: आनंद में विघ्न पड़ना। रंग में भंग डालना।

मतलबी यार किसके, खाए-पिए और खिसके अर्थ: स्वार्थी व्यक्ति को स्वार्थ साधने से काम रहता है।

मतलबी यार किसके, दम लगाया खिसके अर्थ: स्वार्थी व्यक्ति को स्वार्थ साधने से काम रहता है।

मन उड़ा-उड़ा सा रहना अर्थ: मन स्थिर न रहना

मन की मन में रहना अर्थ: इच्छा पूरी न होना

मन के लड्ड़ओं से भूख नहीं मिटती अर्थ: इच्छा करने मात्र से ही इच्छापूर्ति नहीं होती।

मन के लड्डू अर्थ: मनमोदक, कल्पना करना।

मन के लड्डू खाना अर्थ: व्यर्थ की आशा में प्रसन्न होना

मन गदगद करना अर्थ: मन प्रसन्न कर देना,   खुश कर देना

मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थ: मन की शुद्धता ही वास्तविक शुद्धता है। मन की पवित्रता ही सबसे बड़ा पुण्य है।

मन बाग-बाग करना अर्थ: मन प्रसन्न कर देना

मन मसोस कर रह जाना अर्थ: मन के भावों को मन में ही दबा देना

मन में चोर होना अर्थ: मन में धोखा-फरेब होना

मन मैला करना अर्थ: अप्रसन्न या असंतुष्ट होना

मन मोती मूंगा मतो, ढ़ोगा मठ गढ़ ताल।दल-मल बाजौ बन्धुआ, घर फुटे वेहाल। अर्थ:

मन हारना अर्थ: हिम्मत हारना।

मरज़ बढ़ता गया ज्यों-ज्यों इलाज करता गया अर्थ: सुधार के बजाए बिगाड़ होना।

मरता क्या न करता अर्थ: मजबूरी में आदमी सब कुछ करना पड़ता है। निराश व्यक्ति सब कुछ कर सकता है।

मरने को भी छुट्टी न होना अर्थ: अत्यधिक व्यस्त रहना

मरी बछिया बांभन के सिर अर्थ: व्यर्थ दान।

मलयगिरी की भीलनी चंदन देत जराय अर्थ: सहज उपलब्ध वस्तु की कद्र नहीं होती

मलयागिरि की भीलनी चंदन देत जलाय अर्थ: बहुत अधिक नजदीकी होने पर कद्र घट जाती है।

मशाल लेकर ढूँढना अर्थ: अच्छी तरह ढूँढना

मस्तक ऊँचा करना अर्थ: प्रतिष्ठा बढ़ाना

माँ का पेट, कुम्हार का आवा अर्थ: सभी संतानें एक-सी नहीं होती।

माँगे हरड़, दे बेहड़ा अर्थ: कुछ का कुछ करना।

माथा ठनकना अर्थ: संदेह होना।

माथा-पच्ची करना अर्थ: सिर खपाना

माथे पर बल पड़ना अर्थ: चेहरे पर क्रोध, दु:ख या असंतोष आदि प्रकट

मान न मान, मैं तेरा मेहमान अर्थ: ज़बरदस्ती का मेहमान। जबर्दस्ती किसी पर दायित्व मढ़ना

मानो तो देव नहीं तो पत्थर अर्थ: विश्वास ही सब कुछ है। माने तो आदर, नहीं तो उपेक्षा।

मानो तो देवता नहीं तो पत्थर अर्थ: माने तो आदर, नहीं तो उपेक्षा।

माया बादल की छाया अर्थ: धन-दौलत का कोई भरोसा नहीं।

माया से माया मिले कर-कर लंबे हाथ अर्थ: धन ही धन को खींचता है।

मार के आगे भूत भागे अर्थ: मार से सब डरते हैं।

मार के डर से भूत भागे अर्थ: दुष्ट व्यक्ति दुष्टता से ही सीधे होते हैं

मारे-मारे फिरना अर्थ: बुरी दशा में इधर-उधर घूमना

मिजाज आसमान पर होना अर्थ: बहुत घमंड होना

मिट्टी का माधो अर्थ: बिल्कुल बुद्धू।

मिट्टी के मोल अर्थ: बहुत सस्ता

मिट्टी के मोल बिकना अर्थ: खूब सस्ता बिकना

मिट्टी खराब करना अर्थ: बुरा हाल करना। दुर्दशा करना

मिट्टी में मिल जाना अर्थ: बर्बाद होना।

मियाँ की जूती मियाँ का सिर अर्थ: दुश्मन को दुश्मन के हथियार से मारना। जिसकी करनी उसी की भरनी

मियाँ की दाढ़ी वाहवाही में गई अर्थ: झूठी प्रशंसा में ही बर्बाद होना

मिलीभगत होना अर्थ: गुप्त सहमति होना

मिस्सों से पेट भरता है किस्सों से नहीं अर्थ: बातों से पेट नहीं भरता।

मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू-थू अर्थ: मतलबी होना। अपने काम की बात से ही मतलब रखना।

मीठी छुरी अर्थ: छली मनुष्य। कपटी इंसान।

मुँह उतरना अर्थ: उदास होना।

मुँह काला करना अर्थ: व्यभिचार करना, बदनामी का काम करना

मुँह काला होना अर्थ: अपमानित होना

मुँह की खाना अर्थ: पराजित होना। बुरी तरह हारना। बेइज्जत होना। हार मानना।

मुँह खून लगना अर्थ: रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना

मुँह चुराना अर्थ: सम्मुख न आना

मुँह छिपाना अर्थ: लज्जित होना।

मुँह ताकना अर्थ: दूसरे पर आश्रित होना।

मुँह पर कालिख पोतना अर्थ: कलंक लगाना।

मुँह फुलाना अर्थ: नाराज होना

मुँह बंद कर देना अर्थ: शांत कराना। चुप कर देना।

मुँह माँगी मौत नहीं मिलती अर्थ: अपनी इच्छा से कुछ नहीं होता।

मुँह में खून लगना अर्थ: अनुचित लाभ की आदत पड़ना

मुँह में पानी आना अर्थ: दिल। मन ललचाना। लालच होना। दिल ललचाना।

मुँह में पानी भर आना अर्थ: खाने को जी करना। जी ललचाना।

मुँह में राम बगल में छुरी अर्थ: ऊपर से मित्र भीतर से शत्रु।

मुँह में लगाम न होना अर्थ: जो मुँह में आवे, सो कह देना

मुँह मोड़ना अर्थ: उपेक्षा करना, विमुख होना

मुँह रखना अर्थ: मान रखना।

मुँह से आग उगलना अर्थ: कड़वी बातें करना

मुँहतोड़ जवाब देना अर्थ: कड़ा उत्तर देना, ठोस जवाब देना,बदले में करारी चोट करना।

मुँहदेखी कहना अर्थ: खुशामद करना, तरफदारी करना

मुँहमाँगी मुराद पाना अर्थ: मनचाही वस्तु पाना

मुंह फेरना अर्थ: नाराज होना।

मुंह में बिल्ली ने बच्चा जन दिया अर्थ: चुप लगाना, खामोश रह जाना

मुख में राम बगल में छूरी अर्थ: कपटी या धोखेबाज आदमी

मुट्ठी गरम करना अर्थ: रिश्वत देना। घूस देना।

मुट्ठी नरम करना अर्थ: रिश्वत देना। घूस देना।

मुट्ठी में होना अर्थ: वश में होना।

मुठभेड़ होना अर्थ: सामना होना

मुफ़्त की रोटियाँ तोड़ना अर्थ: बिना काम किये दूसरों का अन्न खाना

मुफ्त की शराब, काज़ी को भी हलाल अर्थ: मुफ्त का माल सभी ले लेते हैं।

मुल्ला की दौड़ मस्जिद तक अर्थ: सीमित दायरा।

मूँछों पर ताव देना अर्थ: वीरता की अकड़ दिखाना

मूंछ उखाड़ना अर्थ: घमंड दूर करके दंड देना।

मूली-गाजर समझना अर्थ: अति तुच्छ समझना

मेंढ़की को जुकाम होना अर्थ: अनहोनी होना।

मेरे मणि के कौन-कौन यार, धोबी, भिश्ती और चमार अर्थ: बिगड़े बेटे के दोस्त भी नीची जात के होते हैं।

मैदान छोड़ देना अर्थ: हार मान लेना

मैदान मारना अर्थ: बाजी जीतना। जीत जाना। लड़ाई जीतना।

मैदान साफ होना अर्थ: कोई बाधा न, कोई रुकावट न होना

मोटा असामी अर्थ: मालदार

मोरी की ईंट चौबारे पर अर्थ: छोटी चीज का बड़े काम में लाना।

मोर्चा लेना अर्थ: युद्ध करना

मोल-भाव करना अर्थ: कीमत घटा-बढ़ा कर सौदा करना

मोहर लगा देना अर्थ: पुष्टि करना।

मौत का सिर पर खेलना अर्थ: विपत्ति समीप होना, मरने की होना

मौत सिर पर खेलना अर्थ: मृत्यु समीप होना।

म्याऊँ के ठोर को कौन पकड़े अर्थ: कठिन काम कोई नहीं करना चाहता।

म्यान से बाहर होना अर्थ: अत्यंत क्रुद्ध होना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *