मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ड

डंक मारना अर्थ: कटु वचन कहना

डंका पीटना अर्थ: सबको बताना

डंका बजाना अर्थ: ख्याति होना, प्रभाव जमाना, घोषणा करना।

डंके की चोट कहना अर्थ: स्पष्ट कहना। बेखौफ कहना। खुल्लम-खुल्ला कहना। बिना डर के खरी बात कहना।

डंके की चोट पर अर्थ: खुल्लमखुल्ला

डंडी मारना अर्थ: तराजू से कम तोलना

डकार जाना अर्थ: किसी की चीज लेकर वापस न देना। माल पचा जाना। रकम हजम कर लेना। हड़प जाना।

डकार तक न लेना अर्थ: माल हड़प कर भी पता न चलने देना।

डण्डा सब का पीर अर्थ: सख्ती करने से लोग काबू में आते हैं। बाहुबली के सामने सब झुकते हैं।

डपोरशंख होना अर्थ: डींग मारना

डरें लोमड़ी से नाम शेर खाँ अर्थ: नाम के विपरीत गुण होना।

डायन को दामाद प्यारा अर्थ: खराब लोगों को भी अपने प्यारे होते हैं।

डायन को भी दामाद प्यारा अर्थ: दुष्ट लोगों को भी अपने लोग प्यारे होते हैं।

डींग मारना अर्थ: अपने मुँह अपनी बड़ाई करना।

डींग हांकना अर्थ: शेखी बघारना

डुबकी मारना अर्थ: गायब हो जाना

डूबती नैया को पार लगाना अर्थ: मुसीबत से पीछा छुड़ाना। संकट से छुड़ाना।

डूबते को तिनके का सहारा अर्थ: असहाय के लिए थोड़ी सहायता भी काफी होती है। विपत्ति में थोड़ी सी सहायता भी काफी होती है। निःसहाय को कुछ सहारा मिलना।

डेढ़ चावल की खिचड़ी अलग पकाना अर्थ: अपनी तुच्छ राय अलग रखना

डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना अर्थ: सबसे अलग काम करना। सबसे भिन्न कार्य करना।

डेढ़ पाव आटा, पुल पर रसोई अर्थ: थोड़ी पूँजी पर झूठा दिखावा करना

डेरा उठाना अर्थ: चल देना

डेरा डालना अर्थ: निवास करना। बस जाना।

डोरी ढीली करना अर्थ: नियंत्रण कम करना

डोरी ढीली छोड़ना अर्थ: नियन्त्रण में ढील देना।

डोरे डालना अर्थ: प्रेम जाल में फंसाना।

डोली न कहार, बीबी हुई हैं तैयार अर्थ: जब कोई बिना बुलाए कहीं जाने को तैयार हो जाए।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *