मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : ठ

ठंडा करके खाओ अर्थ: धीरज से काम करो।

ठंडा करना अर्थ: क्रोध शांत करना। शांत करना।

ठंडा पड़ जाना अर्थ: मृत्यु होना।

ठंडा पड़ना अर्थ: क्रोध शांत होना। मर जाना।

ठंडा लोहा गरम लोहे को काट देता है अर्थ: शांत व्याक्ति क्रोधी को झुका देता है।

ठंडा होना अर्थ: शांत होना, मर जाना।

ठंडी आहें भरना अर्थ: दुखभरी साँस लेना।

ठकुरसुहाती करना अर्थ: मुँहदेखी करना। चापलूसी करना।

ठग मारे अनजान, बनिया मारे जान अर्थ: ठग अनजान आदमियों को ठगता है, बनिया तो जान-पहचान वालों को भी ठगता है।

ठट्टा मारना अर्थ: मजाक करना

ठठरी हो जाना अर्थ: दुर्बल होकर सूख जाना

ठठेरे-ठठेरे बदलौअल अर्थ: धूर्त से धूर्तता

ठन जाना अर्थ: लड़ाई शुरू हो जाना

ठन-ठन गोपाल अर्थ: खाली जेब होना। अत्यन्त गरीब। निर्धन व्यक्ति। खोखला।

ठहाका मारना अर्थ: जोर से हँसना

ठाट-बाट से रहना अर्थ: शानौशौकत से रहना

ठिकाने आना अर्थ: ठीक स्थान पर आना।

ठिकाने की बात कहना अर्थ: काम की बात बताना

ठिकाने लगा देना अर्थ: जान से मार देना

ठीकरा फोड़ना अर्थ: दोष लगाना

ठुक-ठुक सोनार की, एक चोट लोहार की अर्थ: जब कोई निर्बल मनुष्य किसी बलवान्‌ व्यक्ति से बार-बार छेड़खानी करता है।

ठुमकी गैया सदा कलोर अर्थ: नाटी गाय सदा बछिया ही जान पड़ती है। नाटा आदमी सदा लड़का ही जान पड़ता है।

ठेंगा दिखाना अर्थ: मना कर देना

ठेंगे पर मारना अर्थ: परवाह न करना

ठेस पहुंचना अर्थ: चोट लगना

ठेस लगे बुद्धि बढ़े अर्थ: हानि सहकर मनुष्य बुद्धिमान होता है।

ठोंक बजा कर देखना अर्थ: अच्छी तरह से जाँच-परख करना। अच्छे से परखना।

ठोक बजा ले चीज, ठोक बजा दे दाम अर्थ: अच्छी वस्तु का सही दाम देना चाहिए।

ठोकर खाना अर्थ: नुकसान सहना। मारा-मारा फिरना। हानि उठाना।

ठोकर लगे तब आँख खुले अर्थ: अक्ल अनुभव से आती है।

ठोकरें खाना अर्थ: दुःख सहना

ठोढ़ी पकड़ना अर्थ: खुशामद करना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published.