मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : झ

झंझट मोल लेना अर्थ: जानकर मुसीबत में पड़ना

झंडा गाड़ना अर्थ: अपना आधिपत्य स्थापित करना

झंडा फहराना अर्थ: अपना आधिपत्य स्थापित करना

झंडी दिखाना अर्थ: स्वीकृति देना

झंडे गाड़ना अर्थ: प्रभुत्व में लेना

झक मारना अर्थ: खाली बैठना। विवश होना। व्यर्थ समय बिताना। व्यर्थ परिश्रम करना।

झगड़े की तीन जड़, जन, जमीन, जर अर्थ: स्त्री, जमीन और धन, इन तीनों के कारण ही संसार में लड़ाई-झगड़े होते हैं।

झट मँगनी, पट ब्याह अर्थ: काम फौरन खत्म कर लेना।

झटपट की धानी, आधा तेल आधा पानी अर्थ: जल्दी का काम अच्छा नहीं होता

झड़बेरी के जंगल में बिल्ली शेर अर्थ: छोटी जगह में छोटे आदमी बड़े समझे जाते हैं

झांसा देना अर्थ: धोखा देना

झांसे में आना अर्थ: किसी के बहकाबे में आ जाना

झाड़ फेरना अर्थ: मान नष्ट करना

झाड़ मारना अर्थ: तिरस्कार करना, दूर हटाना

झाड़ू फिरना अर्थ: सब बर्बाद हो जाना

झाडू फिराना अर्थ: सब कुछ बर्बाद कर देना।

झाड़ू फेरना अर्थ: बर्बाद करना। सब चुरा ले जाना।

झूठ का पुतला अर्थ: बहुत झूठा व्यक्ति

झूठ का पुल बाँधना अर्थ: बहुत झूठ बोलना

झूठ के पांव कहां अर्थ: झूठा आधार हमेशा कमजोर होता है

झूठ के पांव नहीं होते अर्थ: झूठा आदमी अपनी बात पर खरा नहीं उतरता। झूठा आदमी बहस में नहीं ठहरता, उसे हार माननी होती है।

झूठ के पुल बांधना अर्थ: झूठ पे झूठ बोलना

झूठ बोलने में सरफ़ा क्या अर्थ: झूठ बोलने में कुछ खर्च नहीं होता

झूठे को घर तक पहुँचाना चाहिए अर्थ: झूठे से तब तक तर्क-वितर्क करना चाहिए जब तक सच न उगल दे।

झोपड़ी में रहें, महलों के ख्वाब देखें अर्थ: अपनी सामर्थ्य से बढ़ कर चाहना।

झोली भरना अर्थ: अपेक्षा से अधिक देना। खूब मिलना। भरपूर प्राप्त होना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published.