मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : आ

आ बनना अर्थ: मुसीबत में पड़ना

आ बैल मुझे मार अर्थ: जानबूझ कर मुसीबत मोल लेना। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाकर नुकसान उठाना।

आँख उठाकर न देखना अर्थ: ध्यान न देना, तिरस्कार करना

आँख उठाना अर्थ: देखने का साहस करना, क्रोध से देखना।

आँख एक नहीं कजरौटा दस-दस अर्थ: व्यर्थ का आडम्बर करना।

आँख ओट पहाड़ ओट अर्थ: अनुपलब्ध व्यक्ति से किसी प्रकार का सहारा करना व्यर्थ है।

आँख ओर कान में चार अंगुल का फर्क अर्थ: सुनी बात की अपेक्षा देखा सत्य अधिक सच्चा है।

आँख का अंधा नाम नयनसुख अर्थ: गुण के विपरीत नाम

आँख का अंधा, गाँठ का पूरा अर्थ: बेवकूफ लेकिन धनवान मनुष्य

आँख का काँटा होना अर्थ: खटकना। शत्रु होना। दुश्मन होना। नापसंद होना।

आँख का काजल चुराना अर्थ: सफाई से चोरी करना।

आँख का तारा अर्थ: बहुत प्यारा होना, अति प्रिय।

आँख की किरकिरी अर्थ: अप्रिय लगना। बुरा लगना, दुश्मन।

आँख की पुतली अर्थ: बहुत प्यारा होना, अति प्रिय।

आँख के अंधे, नाम नैनसुख अर्थ: नाम बड़ा लेकिन गुण-व्यवहार विपरीत होना। व्यक्ति की अपेक्षा गुण प्रभावशाली न होना।

आँख खुलना अर्थ: सचेत होना। होश आना।

आँख चुराना अर्थ: छिपना।

आँख तरसना अर्थ: देखने के लिए लालायित होना।

आँख दिखाना अर्थ: क्रोध से देखना। रोकना। धमकाना। गुस्से से देखना। डाँटना। धमकी देना। बहुत गुस्सा करना।

आँख फेरना अर्थ: प्रतिकूल होना।

आँख बन्द कर काम करना अर्थ: ध्यान न देना।

आँख बिछाना अर्थ: प्रतीक्षा करना।

आँख भर आना अर्थ: आँसू आना

आँख मारना अर्थ: इशारा करना।

आँख में पानी न होना अर्थ: बेहया, बेशर्म होना

आँख मैली करना अर्थ: नीयत खराब करना

आँख रखना अर्थ: निगरानी करना

आँख लगना अर्थ: नींद आना अथवा प्यार होना।

आँख लगना अर्थ: सो जाना।

आँख-भौं चढ़ाना अर्थ: अत्यधिक क्रोध करना

आँखे खुलना अर्थ: सचेत होना

आँखे चुराना अर्थ: अनदेखा करना। बचकर निकलना।

आँखे दिखाना अर्थ: बहुत क्रोध करना

आँखे बिछाना अर्थ: प्रेम से स्वागत करना।

आँखे लाल करना अर्थ: क्रोध से देखना

आँखे सेंकना अर्थ: दर्शन का सुख उठाना

आँखेँ चार होना अर्थ: आमने–सामने होना, प्रेम होना।

आँखें खुलना अर्थ: समझ आ जाना। होश आना। सावधान होना।

आँखें चुराना अर्थ: अपने को छिपाना। कतराना। छुप जाना। लज्जित होना।

आँखें तरसना अर्थ: देखने का इच्छुक होना

आँखें दिखाना अर्थ: गुस्सा करना। गुस्से से देखना।

आँखें नीची होना अर्थ: लज्जित होना

आँखें पथराना अर्थ: आश्चर्यचकित रह जाना। राह देखते थकना। इंतजार करते थकना।

आँखें फाड़-फाड़ कर देखना अर्थ: घूरना।

आँखें बदल जाना अर्थ: अपनापन न रहना।

आँखें बिछाना अर्थ: प्रेम से स्वागत करना, स्वागत करना, बाट जोहना, हृदय से सम्मान करना

आँखें मिलाना अर्थ: प्रेम करना

आँखें मूंदना अर्थ: मर जाना

आँखें लाल करना अर्थ: गुस्से से देखना

आँखें लाल-पीली करना अर्थ: गुस्सा करना

आँखें सेंकना अर्थ: किसी की सुन्दरता देख कर आँखें तृप्त करना। सुंदर वस्तु को देखते रहना। दूसरों की लड़ाई से आनन्द लेना।

आँखोँ का पानी ढलना अर्थ: निर्लज्ज बन जाना।

आँखोँ पर परदा पड़ना अर्थ: बुद्धि भ्रष्ट होना। लोभ के कारण सच्चाई न दीखना। जानकारी ना होना विश्वास करके नुकसान उठा लेना।

आँखोँ पर बिठाना अर्थ: आदर करना।

आँखोँ मेँ धूल झोँकना अर्थ: धोखा देना। धोखे से या नजरों से बचकर काम करना। मूर्ख बनाकर ठग लेना।

आँखोँ से गिरना अर्थ: आदर समाप्त होना। सम्मान खो देना

आँखों का तारा अर्थ: अतिप्रिय। बहुत प्यारा होना,

आँखों का पानी गिरना अर्थ: अत्यंत निर्लज्ज होना

आँखों का पानी मरना अर्थ: अत्यंत निर्लज्ज होना

आँखों के आगे अंधेरा छाना अर्थ: सब कुछ खत्म होता प्रतीत होना। संसार सूना-सूना लगना।  बेहोशी छाना।

आँखों पर चढ़ना अर्थ: पसंद आ जाना, किसी चीज के लिए लोभ होना

आँखों पर चर्बी चढ़ना अर्थ: अत्यधिक घमंड होना

आँखों में खून उतरना अर्थ: अत्यधिक क्रोध होना

आँखों में गड़ना अर्थ: बुरा लगना, पसंद न आना,

आँखों में गिरना अर्थ: सम्मानरहित होना।

आँखों में चरबी छाना अर्थ: घमंड होना

आँखों में चुभना अर्थ: बुरा लगना, पसंद न आना,

आँखों में पानी न होना अर्थ: बेशर्म होना

आँखों में बसना अर्थ: अत्यंत प्रिय होना। दिल में समा जाना।

आँखों में रात काटना अर्थ: सारी रात जागते रहना।

आँखों में समाना अर्थ: दिल में बसना।

आँखों में सरसों फूलना अर्थ: नशे में होना, विवेकहीन होना

आँखों में सूअर का बाल होना अर्थ: स्वार्थी होना

आँच न आने देना अर्थ: जरा भी कष्ट न होने देना। जरा भी दोष न आने देना। थोड़ी भी हानि न होने देना। थोड़ी सी भी चोट न लगने देना

आँचल देना अर्थ: दूध पिलाना।

आँचल पसारना अर्थ: भीख माँगना। प्रार्थना करना या किसी से कुछ माँगना। अति विनम्रता पूर्वक प्रार्थना करना।

आँचल फैलाना अर्थ: अति विनम्रता पूर्वक प्रार्थना करना।

आँचल मेँ गाँठ बाँधना अर्थ: अच्छी तरह याद कर लेना।

आँतें कुलबुलाना अर्थ: बहुत भूख लगना

आँतों में बल पड़ना अर्थ: पेट में दर्द होना

आँधी उठना अर्थ: हलचल मचना।

आँसू गिराना अर्थ: रोना।

आँसू पीकर रहना अर्थ: भीतर ही भीतर दुःखी होना। दु:ख अपमान को बर्दास्त कर लेना

आँसू पोँछना अर्थ: धीरज देना।

आँसूओँ से मुँह धोना अर्थ: बहुत रोना।

आंखें फेरना अर्थ: उदासीन होना, प्रतिकूल होना, उदासीन होना, विरुद्ध हो जाना। बदल जाना,

आंखों का कांटा होना अर्थ: किसी को पसन्द न करना। बुरा लगना। अप्रिय व्यक्ति। शत्रु होना।

आंखों में खटकना अर्थ: किसी से जलना।

आंखों से ओझल होना अर्थ: सामने न आना

आंच आना अर्थ: कष्ट होना

आंधी के आम अर्थ: बहुत सस्ता। बिना परिश्रम के मिली वस्तु। बहुत सस्ती वस्तु मिलना।

आंसू पीना अर्थ: दुःख की घडी में शांत रहना। कष्ट में भी शांत रहना।

आई तो ईद, न आई तो जुम्मेरात अर्थ: आमदनी हुई तो मौज, नहीं तो फाका।

आई मौज फकीर की, दिया झोँपड़ा फूँक अर्थ: विरक्त व्यक्ति को किसी चीज की परवाह नहीं होती।

आई है जान के साथ जाएगी जनाज़े के साथ अर्थ: लाइलाज बीमारी।

आए की खुशी न गए का गम अर्थ: अपनी हालात में संतुष्ट रहना। हर हालत में संतोष होना।

आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास अर्थ: लक्ष्य भूल कर अन्य कार्य करना। ऊंचा लक्ष्य लेकर चलना लेकिन किसी ओछे काम में लग जाना।

आकाश का चाँद हाथ आना अर्थ: दुर्लभ वास्तु प्राप्त होना।

आकाश का फूल अर्थ: अप्राप्य वस्तु।

आकाश कुसुम अर्थ: अनहोनी बात। पहुँच से बाहर होना।

आकाश के तारे तोडना अर्थ: असंभव काम करना

आकाश खुलना अर्थ: बादल हटना।

आकाश चूमना अर्थ: बहुत ऊँचा होना। बुलन्द होना।

आकाश छूना अर्थ: बहुत तरक्की करना

आकाश पाताल एक करना अर्थ: सारा प्रयास कर डालना, खूब परिश्रम करना, अत्यधिक परिश्रम करना।

आकाश से बातें करना अर्थ: बहुत ऊँचा होना

आकाश-पाताल का अंतर अर्थ: बहुत अधिक अंतर

आखिरी साँसें गिनना अर्थ: मृत्यु के निकट होना

आखें फेरना अर्थ: पहले जैसा व्यवहार न रखना

आग उगलना अर्थ: गोले बरसाना

आग और पानी का बैर अर्थ: सहज दुश्मनी

आग कहने से मुँह नहीं जल जाता अर्थ: कोसने से किसी का अहित नहीं हो जाता।

आग का जला आग से ही अच्छा होता है अर्थ: कष्ट देने वाली वस्तु कष्ट का निवारण भी करती है।

आग का पुतला अर्थ: बहुत क्रोधी।

आग के मोल अर्थ: बहुत महँगा।

आग खाएगा तो अंगार उगलेगा अर्थ: बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है।

आग खाना, अंगार उगलना अर्थ: बुरा सोचना, बुरा कहना।

आग देना अर्थ: डाह संस्कार में आग लगाना।

आग पर आग डालना अर्थ: गुस्से या लड़ाई को और बढ़ाना। जले को जलाना

आग पर पानी डालना अर्थ: उत्तेजित व्यक्ति को शांत करना। झगड़ा बंद करवाना।

आग पर लेटना अर्थ: ईर्ष्या से जलना

आग पर लोटना अर्थ: बेचैन होना, ईर्ष्या करना।

आग पानी का बैर अर्थ: सहज वैर

आग बिना धुआँ नहीं अर्थ: बिना कारण कुछ भी नहीं होता। हर चीज़ का कारण अवश्य ही होता है।

आग बुझा लेना अर्थ: कसर निकालना।

आग बोना अर्थ: झगड़ा लगाना

आग भी न लगाना अर्थ: तुच्छ समझना।

आग मेँ झोँकना अर्थ: अनिष्ट मेँ डाल देना।

आग में कूद पड़ना अर्थ: खतरा मोल लेना। संकट में पड़ना। जानबूझकर मुसीबत में पड़ना

आग में घी डालना अर्थ: क्रोध को और भड़काना, झगड़ा बढ़ाना, गुस्से को और भड़काना

आग रखना अर्थ: मान रखना

आग लगने पर कुंआ खोदना अर्थ: ऐन वक्त पर उपाय करना। पहले से कोई उपाय न रखना। विपत्ति आने पर उपाय खोजना। मुसीबत आने पर हल ढूँढना।

आग लगा कर पानी दौड़ाना अर्थ: पहले झगड़ा करवाना, फिर सुलह करवाना

आग लगाकर तमाशा देखना अर्थ: झगड़ा कराकर मजे लेना। दूसरों में झगड़ा कराके अलग होना।

आग लगाना अर्थ: झगड़ा कराना।

आग से खेलना अर्थ: खतरनाक काम करना

आग से पानी होना अर्थ: क्रोध के बाद शांत होना।

आग हो जाना अर्थ: गुस्से में आना। बहुत तेजी से फैलना।

आग–पानी का बैर अर्थ: स्वाभाविक शत्रुता।

आगबबूला होना अर्थ: क्रोधित होना। गुस्सा होना।

आगा-पीछा करना अर्थ: हिचकिचाना, संकोच करना

आगा-पीछा न सोचना अर्थ: कार्य करते समय हानि-लाभ के बारे में न सोचना

आगे करना अर्थ: हाजिर करना, अगुआ करना, आड़ लेना।

आगे कुआँ – पीछे खाई अर्थ: चारों तरफ मुसीबत, दुविधा की स्थिति

आगे जाए घुटना टूटे, पीछे देखे आँख फूटे अर्थ: दुर्दिन झेलना।

आगे नाथ न पीछे पगहा अर्थ: पूर्णत: स्वतन्त्र रहना। बिल्कुल स्वतंत्र, मनमानी करनेवाला, उछृंखल।

आगे रवि, पीछे चले, मंगल जो आषाढ़, तो बरसे अनमोल हो, धरती उमगे बाढ़ अर्थ:

आगे होकर फिरना अर्थ: आगे बढ़कर स्वागत करना।

आगे–पीछे की सोचना अर्थ: भावी परिणाम पर दृष्टि रखना।

आगे-पीछे न सोचना अर्थ: समय पर ही लाभ हानि का सोचना

आगे–पीछे फिरना अर्थ: खुशामद करना।

आज का बनिया, कल का सेठ अर्थ: परिश्रम करते रहने से आदमी आगे बढ़ता जाता है।

आजकल करना अर्थ: टालना। टालमटोल करना।

आटा गीला करना अर्थ: घाटा लगाना

आटे का चिराग, घर रखूँ तो चूहा खाए, बाहर रखूँ तो कौआ ले जाए अर्थ: ऐसी वस्तु जिसे बचाना मुश्किल हो।

आटे के साथ घुन पिसना अर्थ: दोषी के साथ निर्दोष की हानि होना। अपराधी के साथ निर्दोष को भी सजा मिलना।

आटे में नमक अर्थ: बहुत कम

आटे-दाल का भाव पता चलना अर्थ: दुनियादारी का ज्ञान होना। कठिन समय की समझ होना। कष्टों का अनुभव होना। कठिनाइयों का ज्ञान होना। दुनियादारी का ज्ञान होना। कटु परिस्थिति का अनुभव होना। कठिनाई मेँ पड़ना। कष्टों का अनुभव होना।

आठ-आठ आँसू रोना अर्थ: बुरी तरह पछताना

आड़े आना अर्थ: नुकसानदेह होना

आड़े हाथ लेना अर्थ: खरी–खरी सुनाना। बुरा-भला कहना

आड़े हाथों लेना अर्थ: झिड़कना, बुरा-भला कहना। बातों से लज्जित कर देना।

आतें कुड़कुड़ाना अर्थ: बहुत भूख लगना।

आतें गुड़गुड़ाना अर्थ: बहुत भूख लगना।

आदमी की दवा आदमी है अर्थ: मनुष्य ही मनुष्य की सहायता करते हैं।

आदमी को ढाई गज कफन काफी है अर्थ: अपनी हालत पर संतुष्ट रहना।

आदमी जाने बसे सोना जाने कसे अर्थ: आदमी की पहचान नजदीकी से और सोने की पहचान सोना कसौटी से होती है।

आदमी-आदमी में अंतर, कोई हीरा – कोई कंकर अर्थ: व्यक्तियों के स्वभाव तथा गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।

आधा तीतर, आधा बटेर अर्थ: बेमेल, बेढंगा, बेमेल वस्तु, पूरी तरह से किसी एक तरफ नहीं, बेमेल काम। सुचारू रूप में नहीं होना। बेमेल चीज़ों का सम्मिश्रण।

आधी छोड़ पूरी को धावै, आधी मिले न पूरी पावै अर्थ: लालच करने से हानि होती है।

आन की आन में अर्थ: तुरंत। फौरन ही।

आनन-फानन में अर्थ: बिना किसी देर के।

आना-कानी करना अर्थ: न करने के लिए बहाना करना।

आप काज, महा काज अर्थ: अपने उद्देश्य की पूर्ति करना चाहिए।

आप डूबे, तो जग डूबा अर्थ: खुद खराब हैं, सब खराब हैं। बुरा आदमी सबको बुरा समझे।

आप भला तो जग भला अर्थ: भले आदमी को सब लोग भले लगते हैं। खुद अच्छा तो सब अच्छे।

आप मरे, जग परलय अर्थ: मृत्यु के पश्चात कोई नहीं जानता कि संसार में क्या हो रहा है।

आप मियाँ जी मँगते द्वार खड़े दरवेश अर्थ: असमर्थ व्यक्ति दूसरों की सहायता नहीं कर सकता।

आपा खोना अर्थ: अहंकार नष्ट करना

आपा तजे तो हरि को भजे अर्थ: परमार्थ करने के लिए स्वार्थ को त्यागना पड़ता है।

आपे से बाहर होना अर्थ: अत्यंत क्रुद्ध होना। अत्यधिक क्रोध से काबू मेँ न रहना। गुस्से से अपने वश में न रहना।

आफत का मारा अर्थ: दुखी व्यक्ति

आफत मोल लेना अर्थ: व्यर्थ का झगड़ा मोल लेना

आबरू पर पानी फिरना अर्थ: प्रतिष्ठा नष्ट होना

आम का आम गुठली का दाम अर्थ: सभी प्रकार से लाभ होना, दूना लाभ उठाना, दोहरा लाभ होना

आम खाने से काम, पेड़ गिनने से क्या मतलब अर्थ: निरुद्देश्य कार्य न करना।

आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास अर्थ: पूर्वनिश्चित कार्य को छोड़कर अनिश्चित में लगना

आव देखा न ताव अर्थ: बिना सोच-विचार के काम करना

आवाज़ उठाना अर्थ: विरोध करना।

आस पराई जो तके, जीवित ही मर जाए अर्थ: जो दूसरों पर निर्भर रहे, वह जीवित रहते भी मृतप्राय है।

आसन डोलना अर्थ: विचलित होना।

आसपास रबी, बीच में खरीफ। नोन-मिर्च डाल के, खा गया हरीफ।। अर्थ: खरीफ की फ़सल के बीच में रबी की फ़सल अच्छी नहीं होती है।

आसमान का थूका मुँह पर आता है अर्थ: बड़े लोगों की निंदा करने से अपनी ही बदनामी होती है।

आसमान के तारे तोड़ना अर्थ: असंभव कार्य करना।

आसमान टूट पड़ना अर्थ: अचानक मुसीबत आ जाना, बहुत कष्ट आना, बहुत बड़ा संकट पड़ना, अचानक आफत आना।

आसमान दिखाना अर्थ: पराजित करना

आसमान पर उड़ना अर्थ: अभिमानी होना।

आसमान पर चढ़ना अर्थ: बहुत अधिक अभिमान करना।

आसमान पर चढ़ा देना अर्थ: जरुरत से ज्यादा प्रशंसा करना

आसमान पर थूकना अर्थ: महान व्यक्ति को भला बुरा कहना

आसमान फट पड़ना अर्थ: अचानक आफत आ पड़ना।

आसमान में उड़ना अर्थ: काल्पनिक उड़ान भरना। थोड़ा पैसा आने पर घमंड करना।

आसमान सर पर उठाना अर्थ: बहुत ऊधम मचाना। अत्यधिक जिद करना। जरासी बात पर शोरशराबा करना। बहुत शोर करना।

आसमान से गिरा खजूर पर अटका अर्थ: एक मुसीबत से निकल दूसरी में पड़ना। सफलता पाने में अनेक बाधाएं आना। बहुत मुसीबत आना।

आसमान से बातेँ करना अर्थ: ऊँची कल्पना करना। बहुत ऊँचा होना। सफलता की ऊँचाई तक जाना।

आस्तीन का साँप अर्थ: कपटी मित्र, मित्र के रूप में शत्रु, विश्वासघाती मित्र, शुभचिन्तक बनकर धोखा देना।

आस्तीन चढ़ाना अर्थ: तैयार करना, लड़ने को तैयार होना

आह लेना अर्थ: किसी की बद्दुआ लेना

आहुति देना अर्थ: प्राण न्योछावर करना

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published.