मुहावरे – लोकोक्तियां – कहावतें : प

पंच कहे बिल्ली तो बिल्ली ही सही अर्थ: सबकी राय में राय मिलाना।

पंचतत्व को प्राप्त करना अर्थ: मृत्य होना

पंचों का कहना सिर माथे पर, पर नाला वहीं रहेगा अर्थ: दूसरों की सुन कर भी अपने मन की करना।

पंथ देखना अर्थ: प्रतीक्षा करना

पंथ निहारना अर्थ: प्रतीक्षा करना

पकलें बिछाना अर्थ: सत्कार के लिए इन्तजार करना

पकाई खीर पर हो गया दलिया अर्थ: दुर्भाग्य।

पगड़ी उछालना अर्थ: अपमानित करना।बेइज्जत करना। हँसी उड़ाना।

पगड़ी रख, घी चख अर्थ: मान-सम्मान से ही जीवन का आनंद है।

पगड़ी रखना अर्थ: इज्जत रखना। इज्जत बचाना। मर्यादा की रक्षा करना।

पजामे से बाहर होना अर्थ: गुस्से में होना। जोश में आना। औकात के बाहर का काम करना।

पट्टी पढ़ाना अर्थ: गलत राय देना। बुरी राय देना। उलटी-सीधी समझाना।

पढ़े तो हैं पर गुने नहीं अर्थ: पढ़-लिखकर भी अनुभवहीन।

पढ़े फारसी, बेचे तेल अर्थ: गुणवान होने पर भी दुर्भाग्यवश छोटा काम मिलना।

पत्ता खड़कना अर्थ: आशंका होना

पत्थर का कजेला अर्थ: कठोर ह्रदय वाला

पत्थर की लकीर अर्थ: अमिट, स्थायी, पक्की बात, दृढ निश्चित।

पत्थर को जोंक नहीं लगती अर्थ: निर्दयी आदमी दयावान नहीं बन सकता।

पत्थर दिल अर्थ: जिसका ह्रदय आसानी से न पिघले

पत्थर पर दूब जमना अर्थ: अनहोनी बात या असंभव काम होना

पत्थर मोम नहीं होता अर्थ: निर्दय आदमी दयावान नहीं बन सकता।

पत्थर से सिर फोड़ना अर्थ: असंभव बात के लिए कोशिश करना

पर उपदेश कुशल बहुतेरे अर्थ: दूसरों को उपदेश देनेवाले बहुत हैं, स्वंय काम करनेवाले वाले बहुत कम

परछाईं से भी डरना अर्थ: अत्यधिक भयभीत होना

पराया घर थूकने का भी डर अर्थ: दूसरे के घर में संकोच रहता है।

पराये धन पर लक्ष्मीनारायण अर्थ: दूसरे के धन पर गुलछर्रें उड़ाना।

पर्दाफाश करना अर्थ: भेद खोलना

पल में तोला, पल में माशा अर्थ: अस्थिर चित्त वाला व्यक्ति। चंचल विचारों वाला। ऐसा अस्थिर चित्त व्यक्ति जो जरा-सी बात पर खुश और जरा-सी बात पर नाराज हो जाए।

पलकें बिछाना अर्थ: बहुत श्रद्धापूर्वक आदर-सत्कार करना

पलकों पर बिठाना अर्थ: बहुत अधिक आदर-स्वागत करना

पलकों में रात बीतना अर्थ: रातभर नींद न आना

पल्ला छुड़ाना अर्थ: किसी से पीछा छुड़ाना

पल्ला झाड़ना अर्थ: किसी बात से पीछा छुड़ा लेना

पसीना–पसीना होना अर्थ: बहुत थक जाना।

पसीने की कमाई अर्थ: मेहनत से कमाई हुई संपत्ति

पहले तोलो, फिर बोलो अर्थ: समझ-सोचकर मुँह खोलना चाहिए।

पहाड़ टूट पड़ना अर्थ: घोर विपत्ति आ पड़ना। भारी विपत्ति आना

पहाड़ से टक्कर लेना अर्थ: जबर्दस्त से मुकाबला करना

पांच पंच मिल कीजे काजा, हारे-जीते कुछ नहीं लाजा अर्थ: मिल कर काम करने पर हार-जीत की जिम्मेदारी एक पर नहीं आती।

पांचों अंगुलियां घी में अर्थ: चारों तरफ से लाभ होना

पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होती अर्थ: सभी आदमी एक जैसे नहीं होते

पांचों उंगलियां घी में अर्थ: चौतरफा लाभ।

पांचों उंगलियां घी में अर्थ: पूरे लाभ में

पांचों उंगलियां घी में होना अर्थ: खूब फायदा होना। पूरी तरह से लाभ होना।

पांचों उंगलियां घी में होना अर्थ: सब ओर से लाभ होना।

पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं अर्थ: सब आदमी एक जैसे नहीं होते।

पांव उखड़ जाना अर्थ: स्थिर न रह पाना। हार जाना।

पांव उखड़ना अर्थ: हार कर भाग जाना।

पांव तले धरती खिसकना अर्थ: अत्यधिक घबरा जाना

पांव धोकर पीना अर्थ: अत्यन्त सेवा-शुश्रुषा और सत्कार करना

पांव पड़ना अर्थ: प्रार्थना करना

पांव फूंक–फूंक कर रखना अर्थ: सावधानी से कार्य करना।

पांव फूंक-फूंक कर रखना अर्थ: सोच-समझ कर काम करना

पांव फूलना अर्थ: भयभीत होना

पांव में बेड़ी पड़ना अर्थ: आजादी खत्म होना

पागलों के क्या सींग होते हैं अर्थ: पागल भी साधारण मनुष्य होता है।

पानी का बुलबुला अर्थ: क्षणभंगुर। थोड़ी देर का। शीघ्र मिटने वाला।

पानी का मोल होना अर्थ: बहुत सस्ता।

पानी की तरह पैसा बहाना अर्थ: अंधाधुंध खर्च करना

पानी केरा बुलबुला, अस मानुस के जात अर्थ: जीवन नश्वर है।

पानी को धन पानी में, नाक कटे बेईमानी में अर्थ: बुरे का फल बुरा ही होता है। गलत करोगे तो गलत ही पाओगे।

पानी देना अर्थ: सींचना

पानी न मांगना अर्थ: तुरंत मर जाना

पानी पानी होना अर्थ: अत्यधिक लज्जित होना।

पानी पीकर जात पूछते हो अर्थ: काम करने के बाद उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार करना। काम करने के बाद उसका औचित्य पूछना।

पानी पी–पीकर कोसना अर्थ: गालियाँ बकते जाना।

पानी फेर देना अर्थ: निराश कर देना।

पानी फेरना अर्थ: नाश कर देना। बर्बाद कर देना।

पानी भरना अर्थ: तुच्छ लगना।

पानी में आग लगाना अर्थ: नामुकिन काम करना। शांति भंग करना। असंभव को संभव करना।

पानीपानी हो जाना अर्थ: अत्यंत लज्जित होना

पाप का घड़ा डूब कर रहता है अर्थ: पाप जब बढ़ जाता है तब विनाश होता है।

पाप का घड़ा भरना अर्थ: पाप की प्रतिष्ठा

पापड़ बेलना अर्थ: कठिनाई झेलना। कष्टमय जीवन बिताना। बहुत परिश्रम करना। बेकार जीवन बिताना।

पार लगाना अर्थ: उद्धार करना

पारा उतरना अर्थ: क्रोध शांत होना

पारा चढ़ना अर्थ: गुस्सा करना

पाला पड़ना अर्थ: वास्ता पड़ना

पासा पलटना अर्थ: परिस्थिति का प्रतिकूल होना। स्थिति उलट जाना।

पिंड छुड़ाना अर्थ: किसी से पीछा छुड़ाना।

पिया गए परदेश, अब डर काहे का अर्थ: जब निगरानी करने वाला कोई न हो, तो मौज उड़ाना।

पिल पड़ना अर्थ: किसी काम में जुट जाना। जी-जान से लगना।

पीठ ठोंकना अर्थ: शाबाशी देना। बढ़ावा देना

पीठ दिखाना अर्थ: कायरता का आचरण करना। कायरता दिखाना। भाग जाना। समय आने पर भाग जाना।

पीर बावर्ची भिस्ती खर अर्थ: किसी एक के द्वारा ही सभी तरह के काम करना।

पुर्जा ढीला होना अर्थ: थोड़ा पागल होना

पूत के पांव पालने में पहचाने जाते हैं अर्थ: वर्तमान लक्षणों से भविष्य का अनुमान लग जाता है।

पूत सपूत तो का धन संचय, पूत कपूत तो का धन संचय अर्थ: सपूत स्वयं कमा लेगा, कपूत संचित धन को उड़ा देगा।

पूर न पड़ना अर्थ: कम पड़ जाना

पूरब जाओ या पच्छिम, वही करम के लच्छन अर्थ: स्थान बदलने से भाग्य और स्वभाव नहीं बदलता।

पूरा न पड़ना अर्थ: कमी पड़ना

पेट का गहरा अर्थ: राज छुपा लेना वाला

पेट का हल्का अर्थ: जिसके पेट में कोई बात न रूकती हो, चुगलखोर

पेट काटना अर्थ: अपने ऊपर थोड़ा खर्च करना। अपने भोजन तक में बचत।

पेट काटना अर्थ: भरपेट भोजन तक न करना

पेट पर लात मारना अर्थ: रोजी रोटी छीनना

पेट पीठ एक होना अर्थ: अत्यंत कमजोर होना। बहुत दुर्बल होना

पेट बाँध कर रहना अर्थ: भूखे रहना। कम खाकर जीना।

पेट में चूहे कूदना अर्थ: बहुत भूख लगना

पेट में चूहे कूदना अर्थ: भूख लगना।

पेट में चूहे दौड़ना अर्थ: जोर की भूख। बहुत भूख लगना

पेट में दाढ़ी होना अर्थ: अत्यंत चालाक होना। छोटी उम्र में ही बुद्धिमान होना

पेट में दाढ़ी होना अर्थ: दिखने में सीधा, परन्तु चालाक होना।

पेट में बल पड़ना अर्थ: अत्यधिक हँसाना

पेट में बात न पचना अर्थ: कोई बात न छुपा पाना

पेट में रखना अर्थ: बात छिपाकर रखना।

पेड़ फल से जाना जाता है अर्थ: कर्म का महत्व उसके परिणाम से होता है।

पैर उखड़ना अर्थ: भाग जाना। भागने पर विवश होना।

पैर उखाड़ना अर्थ: भागने के लिए मजबूर कर देना।

पैर चूमना अर्थ: खुशामद करना।

पैर जमीन पर न टिकना अर्थ: प्रसन्न होना, अभिमानी होना।

पैर न टिकना अर्थ: हर दम चलते रहना

पैर पकड़ना अर्थ: माफ़ी माँगना

पैरों तले से जमीन निकलना, खिसकना, सरकना अर्थ: होश उड़ना।

पैरों में मेंहदी लगा कर बैठना अर्थ: कहीं न जाना। कोई काम नहीं करना।

पैसा डूबना अर्थ: किसी काम में हानि होना

पोल खोलना अर्थ: रहस्य प्रकट करना। भेद प्रकट करना।

पौ फटना अर्थ: प्रातः काल होना

पौ बारह होना अर्थ: खूब लाभ होना। लाभ का अवसर मिलना। अत्यधिक लाभ होना

प्यास लगने पर कुआं खोदना अर्थ: ऐन मौके पर कार्य करना

प्यासा कुंए के पास जाता है अर्थ: बिना परिश्रम सफलता नहीं मिलती।

प्यासा ही कुंआ के पास जाता है अर्थ: जिसे जरूरत होती है उसे ही कोशिश करनी होती है.

प्राण जाए पर वचन न जाए अर्थ: वचन का पक्का होना। हलफ न तोड़ना। भले जान चली जाए, वचन नहीं टूटना चाहिए।

प्राण मुँह को आना अर्थ: अत्यधिक कष्ट होना

प्राण हथेली पर लिए फिरना अर्थ: जीवन की परवाह न करना।

प्राण हथेली पर लेना अर्थ: जान खतरे में डालना। मरने के लिए तैयार रहना।

प्राण हरना अर्थ: मार डालना।

प्राणों की बाजी लगाना अर्थ: अत्यधिक साहस करना।

प्राणों से हाथ धोना अर्थ: मर जाना।

प्रिय पाठकों, हमारे देश में खूब लोकोक्तियां, मुहावरे, कहावतें इस्तेमाल होते हैं। वे आज भी किताबों तक नहीं पहुंचे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि यह भंडार आप तक पहुंचाएं। आपको कोई लोकोक्ति, मुहावरा, कहावत याद आए, जो हम यहां न दे सके, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख दें। हम उसे अकारादी क्रम में संग्रहित करते जाएंगे। हिंदी भाषा की जानकारी देते रहें, समृद्ध बनाते रहें।  – संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published.